जिलाधिकारी ने कोविड-19 के नये वेरियन्ट का जिक्र करते हुये बताया कि इस वेरियन्ट से संक्रमित रोगी बोत्सवाना, साउथ अफ्रीका तथा हांगकांग में रिपोर्ट हुये हैं। उन्होंने कहा कि नये वेरियन्ट में अधिक म्यूटेशन पाये गये हैं, जो कि एक गंभीर जन स्वास्थ्य समस्या का रूप ले सकता है।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन के सभागार में कोविड-19 जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगन्द्र सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कोविड-19 के नये वेरियन्ट का जिक्र करते हुये बताया कि इस वेरियन्ट से संक्रमित रोगी बोत्सवाना, साउथ अफ्रीका तथा हांगकांग में रिपोर्ट हुये हैं। उन्होंने कहा कि नये वेरियन्ट में अधिक म्यूटेशन पाये गये हैं, जो कि एक गंभीर जन स्वास्थ्य समस्या का रूप ले सकता है।
विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसे देखते हुये बचाव की तैयारियों के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतें एवं बचाव नियंत्रण व रोकथाम तथा उपचार की समस्त तैयारियों को पूर्ण रखने एवं समस्त तैयारियों की नियमित समीक्षा करें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि अन्तर्राष्ट्रीय यात्रियों की सघन रूप से माॅनिटरिंग व कोविड-19 टेस्टिंग(आर0टी0पी0सी0आर0) की जाये तथा आठ दिन के बाद पुनः उनका आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि टेस्टिंग की रफ्तार को तेज किया जाये। खासतौर पर बाॅर्डर पर विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि सभी कण्ट्रोल रूम एक्टिव होने चाहिये। उन्होंने कहा कि एक्टिव कोरनटाइन स्पेस भी आपके पास होना चाहिये।
विनय शंकर पाण्डेय ने निर्देश दिये कि सभी कोविड-19 पाॅजिटिव सैम्पल टेस्टिंग के लिये अनिवार्य रूप से राजकीय दून मेडिकल काॅलेज, लैब, देहरादून भेजे जायें।
सैम्पलिंग पर जोर देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि सभी फ्रण्ट लाइनर, पुलिस, पी0आर0डी0, होमगार्ड, तहसील का सारा स्टाफ, स्कूलों के हाॅस्टल, आई0आई0टी0 रूड़की, भीड-भाड़ वाले इलाकों, कलक्ट्रेट, नगर निगम, टाउन एरिया आदि में टेस्टिंग अधिक से अधिक मात्रा में किये जायें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि मेडिकल अवस्थापना सुविधाओं को देख लें, जहां पर कमी है, उसे तुरन्त दूर करें तथा एस0डी0एम0 इसका निरीक्षण करेंगे।
विनय शंकर पाण्डेय ने कोविड-19 के नये वेरियन्ट की समुचित रोकथाम के लिये निरोधात्मक कार्यवाही को धरातल पर पुरजोर तरीके से उतराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी छह, सात एवं आठ दिसम्बर को वैक्सीनेशन का मेगा अभियान चलाया जाये। इसके लिये उन्होंने पूरे जनपद में अधिकारियों को 60 हजार प्रतिदिन वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया।
जिलाधिकारी ने हरिद्वार ने जनपद के 18 वर्ष से ऊपर के लोगों से नये वेरियन्ट को देखते हुये अपील की है कि जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगाई है वे अपने, परिवार तथा समाज व देश के हित में वैक्सीन लगायें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने बैठक में कोविड अनुकूल व्यवहार करने तथा इसका अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रूड़की अंशुल सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 खगेन्द्र, ए0सी0एम0ओ0 डाॅ0 एच0डी0 शाक्य, डाॅ0 पंकज जैन, डाॅ0 कोमल, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।