बहादराबाद। ब्लाक बहादराबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन कई दिनों से खराब पड़ी हुई है जिसके चलते मरीजो को काफी परेशानी हो रही है और और बाहर की प्राइवेट लैब पर जाकर उनकी जेबों पर काफी खर्च भारी पड़ रहा है। आखिर सीएमओ ने क्या कहा देखे पूरी खबर
आपको बता दे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद में लगभग साडे 3 महीने पहले प्रसव केंद्र में आग लग गई थी जिसका निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है उसी के साथ अन्य समस्याएं बहादराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्पन्न होती जा रही हैं जिनमें ब्लाक बहादराबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगभग 20 सालो से पुरानी एक्सरा मशीन ही चल रही थी जो एक बहुत ही पुरानी तकनीकी मशीन है जिसके चलते यह आये दिन खराब होती रहती है क्षेत्रवासियों का कहना है कि यहां पर डिजिटल एक्स-रे मशीन होनी चाहिये जिसके लिए कई बार सीएमओ हरिद्वार को भी विभाग के अधिकारियों ने लिखीत में भी दिया है लेकिन आज तक ब्लाक बहादराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिजिटल एक्सरा मशीन नही लगी है अब देखने वाली बात होगी आखिर कब तक क्षेत्र की जनता इस समस्या से निजात मिलेगी जबकि सरकार आम जनता के लिए काफी सरकारी पैसे खर्च पर डिजिटल तकनीकी नई नई मशीनें उपलब्ध करा रही है लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद अभी भी इन सभी सुविधाओं से वंचित है क्षेत्रवासियों का कहना है कि बहादराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है प्राइवेट एक्स-रे लैब पर आम जनता को काफी हद तक अपने-अपने कराने पडते हैं आम जनता प्राइवेट लैबो पर लुटती रहेगी । वहीं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है अभी सभी कर्मचारी कोविड ड्यूटी में व्यस्त है जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादराबाद की सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा ।
