पटरी से उतरा रेल इंजन का पहिया

पटरी से उतरा इंजन का पहिया

लक्सर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में शनिवार शाम को शंटिंग के दौरान रेल का खाली इंजन पटरी से उतर गया। इंजन के पटरी से उतरने से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ड्राइवर की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और इंजन को पटरी पर लाया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे लक्सर रेलवे स्टेशन पर अलग ट्रैक पर खड़ा करने के लिए ड्राइवर इंजन को लेकर आ रहा था। वह जैसे ही इंजन को लेकर पहुंचा तो शटिंग के दौरान अचानक पहिया पटरी से उतर गया। पहिए को पटरी पर लाने के लिए ड्राइवर ने काफी प्रयास किया, लेकिन जब काम नहीं चला तो उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और उतरे पहिए को किसी तरह से पटरी पर लाया गया। इंजन का पहिया उतरने से कोई नुकसान नहीं हुआ। उधर, स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि शाम शटिंग के दौरान इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया था, जिससे जान-माल के कोई नुकसान न होने के साथ किसी ट्रेन के आवागमन में भी परेशानी नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।