डूंगरपुर गांव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने जन सभा को किया संबोधित।
लक्सर। क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में आज महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने जनसभा को संबोधित किया साथ में सुशील राठी भी पहुंचे दोनों ही नेताओं ने पदाधिकारियों को पट्टे व झंडे देकर सम्मानित किया दोनों नेताओं ने अपने अपने तरीके से बीजेपी सरकार पर जमकर निशाने साधे अनुपम रावत ने कहा कि 2017 में परेड ग्राउंड देहरादून से एक जुमला दिया गया था।जिसमें कहा गया था कि आप डबल इंजन की सरकार बनाएं।और प्रदेश में विकास की गंगा बह अनुपमा रावत ने कहा की यह जनता की जीत है और भाजपा की हार है साथ उन्होंने कहा उनके पास जनता को गिनवाने के लिये कार्य भी नही हैं केवल सरकार ने मुख्यमंत्री बनने का कार्य किया है जिससे सरकार पर खर्च बढ़ा है वहीं सुशील राठी ने कहा कि बीजेपी सरकार तानाशाह सरकार है। इस सरकार ने सभी के साथ तानाशाही की है।हाल ही में हिमाचल में 4 सीटों पर हुए चुनाव बीजेपी को करारी हार मिली जिससे सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दाम मे कटौती की इस बार बीजेपी डर रही है। 2022 में जहां जहां भी चुनाव होंगे। जनता बीजेपी को करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
