हरिद्वार। उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेन्द्र सिंह रावत के आदेश पर जिले के सभी थाने व चौकी क्षेत्र में 2022 के विधानसभा चुनाव के सम्बंध में सीएलजी मेम्बर की गोष्ठी आयोजित की जा रही है।

हरिद्वार। उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेन्द्र सिंह रावत के आदेश पर जिले के सभी थाने व चौकी क्षेत्र में 2022 के विधानसभा चुनाव के सम्बंध में सीएलजी मेम्बर की गोष्ठी आयोजित की जा रही है।

थाना कनखल क्षेत्र के सभी सीएलजी मैम्बर व कनखल क्षेत्र के पार्शद एंव व्यापार मण्डल के अध्यक्ष व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गोष्ठी आयोजित की गयी। पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता मे आयोजित गोष्ठी मे उपस्थित जन द्वारा अपनी समस्या एंव उनके निराकरण हेतु सुझाव साझा किये गये । जिसमे सर्व प्रथम सुझाव-
जगजीतपुर क्षेत्र की जनता द्वारा अवगत कराया गया कि चौकी जगजीतपुर पर कानून व्यवस्था की दृष्टिगत पुलिस बल की काफी कमी है
लक्सर की ओर से हरिद्वार होते हुये देहरादून की तरफ को जाने वाला भारी ट्रैफिक के कारण कृष्णानगर से सिंहद्वार तक प्रति दिवस जाम लगा रहता है व सडक दुर्घटनाये होने की सम्भवनाये बनी रहती है जिसके सुझाव मे इनके द्वारा बताया गया कि यदि हम आने वाले ट्रैफिक को मातृ सदन के सामने से बने हुये पुल से होते हुये बैरागी कैम्प होकर शंकराचार्य चौक से आगे तिरछे पुल पर बाहर निकाला जाये तो इस समस्या से बचा जा सकता है ।
चौक बाजार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के द्वारा बताया गया कि बाजार मे चोरी छुपे कुछ व्यापारियों के द्वारा अपने निजी लाभ के लिए चाईनीज मांझा को बैचा जा रहा है इसकी बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए इसी क्रम मे इनके द्वारा सुझाव दिया गया है कि यदि हम अभी से ही टीम बनाकर मांझा बैचने वाले व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर चाईनीज मांझा के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर बरामद मांझे को कब्जे मे लेकर जला देना चाहिए तथा मांझ रखने वाले व्यापरियों के विरुद्व शक्त कानूनी कार्यवाही की जाये तो चाईनीज मांझे से होने वाली दुर्घटना से बचा जा सकता है । उपस्थित गण मान्य द्वारा क्षेत्र मे चल रहे नशे के कारोबार स्मैक गांजा को बन्द कराये जाने के सम्बन्ध मे अपील की है जिसके सुझाव मे उपस्थित पार्शद सुनील अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि पुलिस के द्वारा नशे मे जिन अपराधियों को पकडा जाता है उनकी पैरवी के लिए आने वाले प्रतिष्ठ व्यक्तियों से लिखित रुप से लेना चाहिए कि वह दुबारा इस कारोबार मे लिफ्त नही होगा और यदि वह ऐसा नही करते है तो ऐसे व्यक्तियों को थाने पर आने की भी मनाही की जाये । उपस्थित पार्शद सुरेश शर्मा द्वारा बताया कि शाम के समय सतीघाट एंव आस पास के छोटे घाटों पर नशेडी लोग नशे का कारोबार करते रहते है तथा आम जनता को आने जाने मे परेशानी होती है । इसके सुझाव मे बताया गया कि घाटों एव क्षेत्र मे पुलिस गश्त बढाई जानी चाहिए ।
उपस्थित व्यापारी अचिन कुमार द्वारा बताया गया कि बैरागी कैम्प क्षेत्र मे वर्तमान मे बाहर से आये हुये लोगों द्वारा जमीन खरीद मकान बनाकर उक्त क्षेत्र मे काफी जनसंख्या की वृदि हो चुकी है आये दिन लडाई झगडे होते रहते है तथा इस क्षेत्र मे कोई भी पुलिस चौकी उपलब्ध नही है इसके द्वारा सुझाव दिया गया कि बैरागी कैम्प मे एक स्थाई पुलिस चौकी खोली जानी अति आवश्यक है ।
उपस्थित समाजसेवी नितिन बालिया जगजीतपुर के द्वारा बताया गया कि जगजीतपुर मे स्थित शराब की दुकानों के आस पास खाली पडे प्लाटों मे शांम के समय शराब पीने वाले लोग प्लाटों मे अपने वाहने खडा करके शराब पीते रहते है जिससे आस पास की कालौनियों मे रहने वाली जन्ता को असुविधा उत्पन्न होती है सुझाव मे बताया गया कि उक्त क्षेत्र मे 5 स्कूल व 4 अस्पताल मौजूद है उक्त स्थान से शराब की दुकानों को अन्यत्र सिप्ट करायी जानी आवश्याक है । जनता द्वारा बताया गया कि बूढी माता के पास बनी वन विभाग की चौकी को उक्त स्थल से हटवा देना चाहिए उक्त चौकी के पास डम्फर व ट्रकों की ऐन्ट्री होती है जिस कारण जाम की स्थित बनी रहती है । व सुझाव मे बताया गया कि उक्त वन विभाग की चौकी को जगजीतपुर के आउटर जियोपोता मे जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण