अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर। बदमाश फरार,
लक्सर क्षेत्र के मुंडा खेड़ा कला निवासी वीरेंद्र पुत्र होशियार सिंह उम्र 42 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई है जिसकी सूचना किसी व्यक्ति के द्वारा वीरेंद्र के परिजनों को दी गई सूचना पाकर उस व्यक्ति के परिजनों में कोहराम मच गया उस व्यक्ति के परिजन विरेंदर को लेकर तुरंत ही लक्सर के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
वही एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि वीरेंद्र पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा कला को किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई है गोली मारने वाले आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी इस तरह से गोली मारने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
