विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के निष्पक्ष, पारदर्शितापूर्वक एवं शान्तिपूर्ण निष्पादन के क्रम में शनिवार को व्यय प्रेक्षकों-सुश्री प्रतिभा चौधरी, सुनील कुमार अग्रवाल तथा एच0पी0एस0 सरन(सीएसडीएल) ने कलक्ट्रेट में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति(एम0सी0एम0सी0) का निरीक्षण किया।

 

हरिद्वार। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के निष्पक्ष, पारदर्शितापूर्वक एवं शान्तिपूर्ण निष्पादन के क्रम में शनिवार को व्यय प्रेक्षकों-सुश्री प्रतिभा चौधरी, सुनील कुमार अग्रवाल तथा एच0पी0एस0 सरन(सीएसडीएल) ने कलक्ट्रेट में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति(एम0सी0एम0सी0) का निरीक्षण किया।

प्रेक्षकों-सुश्री प्रतिभा चौधरी,सुनील कुमार अग्रवाल व एच0पी0एस0 सरन(सीएसडीएल)ने अधिकारियों से सोशल मीडिया तथा सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के चल रहे एकाउण्ट की निगरानी किस तरह से कर रहे हैं, चैनलों की निगरानी किस तरह से की जा रही है तथा सामाचारों पत्रों में राजनीतिक दलों द्वारा प्रकाशित विज्ञापनों एवं पेड न्यूज के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी ली। प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों के सभी प्रकार के सोशल मीडिया एकाउंटों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इलेक्ट्रानिक चैनलों की निगरानी के सम्बन्ध में अधिकारियो ने बताया कि इनकी निगरानी 24 घण्टे की जा रही है, जिसके लिये कार्मिकों की तैनाती शिफ्ट के हिसाब से की गयी है।
प्रेक्षकों को समाचार पत्रों की निरीक्षा के सम्बन्ध में अधिकारियो ने बतााया कि समाचार पत्रों में राजनैतिक दलों के प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों तथा पेड न्यूज पर पूरी चौकसी बरती जा रही है।
प्रेक्षकों ने इस मौके पर कलक्ट्रेट में ही स्थापित सी विजिल कण्ट्रोल रूम तथा निर्वाचन कण्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर नोडल अधिकारी एमसीएमसी विक्रम सिंह, सोशल मीडिया विशेषज्ञ डॉ0 सुशील उपाध्याय सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।