आज बजरंग दल हरिद्वार के सहयोग से मां गंगा ब्लड सेंटर जगजीतपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

आज बजरंग दल हरिद्वार के सहयोग से मां गंगा ब्लड सेंटर जगजीतपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार स्वामी यतीश्वरानंद ने किया इस अवसर पर उन्होंने बजरंग दल हरिद्वार और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस प्रकार से इस कोरोना महामारी में युवा वर्ग इस शिविर के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहे हैं वह बधाई के पात्र हैं हमारी सरकार कोरोना महामारी में प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी हुई है सभी को उपचार प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है
इस अवसर पर बी जे पी किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बजरंग दल का यह प्रयास सराहनीय है इस समय जब कोरोना और दूसरी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को रक्त की आवश्यकता है युवा वर्ग देवदूत बनकर सामने आया है इस ब्लड से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है सभी लोगों को इनका अनुसरण करना चाहिए शिविर में 50 से अधिक यूनिट ब्लड इकट्ठा किया बजरंग दल की ओर से अनुज वालिया जिला संयोजक नवीन तेजेश्वर जिला सह संयोजक जितेंद्र तोमर सौरभ चौहान आदि रहे एसआर मेडिसिटी के संस्थापक डॉ एस के मिश्रा ने सभी आयोजकों का धन्यवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुल सचिव से मार पीट / हत्या के प्रयास मामले मे 03 गिरफ्तार
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्यवाही।
0 Minutes
Uncategorized
पीड़ित महिला सुमैय्या ने ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप। उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला सहारनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कराया मुकदमा दर्ज। 
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आयोजित प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में प्रदेशभर से आए सम्मानित ब्लॉक प्रमुखों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद किया।