अवैध परिवहन के चलते प्रशासन ने किया क्रेशर शीज

अवैध परिवहन के चलते प्रशासन ने किया क्रेशर शीज,

हरिद्वार के अंतर्गत दादूबास क्षेत्र से गत दिवसो से अवैध खनन/ अवैध परिवहन की मिल रही सूचनाओ / शिकायतों के संदर्भ में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा पूर्व में प्रशासन एवम खनन विभाग को दिए गए कड़े निर्देशो के क्रम में आज उपजिलाधिकारी हरिद्वार पूरण सिंह राणा एवं खनन अधिकारी रवि नेगी द्वारा क्षेत्र में औचक निरक्षण किया, औचक निरीक्षण के दौरान एक 10 टायर डम्फर स0 uk08cb 7475 को क्रेशर से तैयार उपखनिज के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर मोके पर सीज किया गया, सुपुद्गी इमलीखेड़ा चौकी में दी गई।

मोके पर वाहन चालक द्वारा बयान में उपखनिज को दादुबॉस में स्थित क्रेशर में अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने/ अन्य अनिमितताओं के दृष्टिगत अग्रिम आदेशो तक सीज कर अवैध खनन/ परिवहन कर्ता के विरुद्ध नियमानुसार अर्थदंड आरोपित किये जाने संबधित आख्या को जिलाधिकारी के सम्मुख प्रेषित किया जा रहा है।

मोके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी एवम खान अधिकारी का कथन है कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद अंतर्गत किसी भी स्थल क्षेत्र में अवैध खनन/ भंडारण / परिवहन पर शक्त से शक्त कार्यवाही के दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है, किसी भी दशा में अवैध खनन/ परिवहन / भंडारण कर्ताओ को छोड़ा नही जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।