गणेश जोशी मंत्री, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंगलवार को हरिद्वार भ्रमण पर पहुंचे, जहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ में मानस गुरूकुल विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार। गणेश जोशी मंत्री, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंगलवार को हरिद्वार भ्रमण पर पहुंचे, जहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ में मानस गुरूकुल विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर आयोजित राम कथा वाचन कार्यक्रम में सत्य की महिमा का बखान करते हुये मोरारी बापू जी ने कहा कि सत्य हमेशा प्रतापी होता है, तेजस्वी होता है। उन्होंने कहा कि उपदेश से ज्यादा प्रभाव, जो हम चरितार्थ करके दिखाते हैं, उसका पड़ता है। साधु स्वभाव के सम्बन्ध में बताते हुये उन्होंने कहा कि जिसका चित विचलित न हो, वह साधु है। उन्होंने गायन शैली में सन्देश देते हुये कहा कि मुस्कुराते रहो, गुन-गुनाते रहो, जीवन संगीत है, स्वर सजाते रहो। योग व आयुर्वेद की प्रशंसा करते हुये उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से प्रत्येक रोग का निदान किया जा सकता है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण आदि ने ध्यान मग्न होकर कथा का श्रवण किया।
कथा विश्राम के बाद कैबिनेट मंत्री ने आरती की तथा मोरारी बापू से शिष्टाचार भेंट की तथा मोरारी बापू एवं सन्तों का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।