कानूनगो को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुवे किया गिरफ्तार, आखिर कितने की ली थी रिश्वत देखे पूरी खबर

कानूनगो को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुवे किया गिरफ्तार, आखिर कितने की ली थी रिश्वत देखे पूरी खबर

रुड़की तहसील में तैनात एक कानूनगों को विजिलेंस देहरादून की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। काननूगो ने एक व्यक्ति से 143 कराने के एवज में रिश्वत की मांग की और रिश्वत न देने पर उसकी 143 करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीडि़त ने उसकी शिकायत विजिलेंस में की। विजिलेंस ने आज रुड़की तहसील में जाल बिछाते हुए कानूनगो को 15,000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद तहसील में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंडावली गांव निवासी प्रदीप ने अपनी भूमि किसी को किराए पर दी थी। कार्य शुरू करने के लिए जमीन की 143 करानी थी, लेकिन बताया गया कि 143 करने के लिए कानूनगो के द्वारा रिश्वत की मांग की गयी। पीडि़त ने पूरे मामले की शिकायत देहरादून विजिलेंस को की, जिसके बाद विजिलेंस ने तहसील में कार्रवाई करते हुए कानूनों को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तहसील में अभी कानूनगो से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस टीम की इस कार्यवाही के बाद तहसील में हडकंप मचा हुआ है और भारी भीड़ जमा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।