प्रेम चन्द्र अग्रवाल,मंत्री वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन ने शनिवार को सिडकुल मे आयोजित फार्मा एवं लैब एक्सपो के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार। प्रेम चन्द्र अग्रवाल,मंत्री वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन ने शनिवार को सिडकुल मे आयोजित फार्मा एवं लैब एक्सपो के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
मंत्री ने फार्मा एवं लैब एक्सपों के आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वास्तव में बहुत लाभप्रद होते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रशंसा व्यक्त कि पूरे देश की 21 प्रतिशत फार्मा इण्डस्ट्री की मैन्युफैक्चरिंग हरिद्वार के सिडकुल से हो रही है।
कोरोना काल का जिक्र करते हुए प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में जब हमें दवाइयों की सख्त आवश्यकता थी, तो उस दौरान सिडकुल हरिद्वार ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।
कास्मेटिक सामान का उललेख करते हुए मंत्री ने कहा कि पूरे देश में 10 प्रतिशत का योगदान कास्मेटिक के क्षेत्र में सिडकुल हरिद्वार का है।
प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि जब से सिडकुल बना है, इसका लाभ यहॉ की स्थानीय जनता को मिला है। यहॉ की आर्थिकी में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उद्योगों के विकास के लिए कृत संकल्प है।
कार्यक्रम का संचालन श्री अजय जैन, वाइस चेयरमैन सिडकुल एसोसिएशन ने किया।
एक्सपो के समापन समारोह में पहुँचने पर मंत्री जी का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया l

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जगदीश पहावा प्रमुख समाज सेवी, मेयर रूड़की गौरव गोयल, पूर्व मेयर नगर निगम हरिद्वार मनोज गर्ग, फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेन्द्र गर्ग सहित फार्मा उद्योग से जुड़े पदाधिकारी,सम्बंधित विभागोें के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं