जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक ली, ओर पूछा कि कितनी बिजली उभोगताओ को उपलब्ध कराई जा रही है, इस विषय मे विस्तार जानकारी ली।

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक ली, ओर पूछा कि कितनी बिजली उभोगताओ को उपलब्ध कराई जा रही है, इस विषय मे विस्तार जानकारी ली।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियो से वर्तमान समय में कितनी बिजली की मांग है तथा उस मांग के अनुसार कितनी बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही है, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। इस पर विद्युत विभााग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में विद्युत की मांग आपूर्ति की तुलना में बढ़ी हुई है, जिसे सुव्यवस्थित करने के लिये शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का विद्युत आपूर्ति के हिसाब से अलग-अलग कम से कम कटौती करने का रोस्टर बनाया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पहलुओं का ध्यान रखते हुये उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक विद्युत की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें । अगर जिस किसी भी क्षेत्र में कटौती या लाइन आदि में व्यवधान का मामला होता है, तो उसकी भी सूचना समय पर विद्युत उपभोक्ताओं को देना सुनिश्चित करें।
विनय शंकर पाण्डेय ने बैठक में विद्युत देयों की वसूली के सम्बन्ध में भी चर्चा की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत देयों की वसूली से सम्बन्धित जो भी विभाग हैं, वे आपस में सामंजस्य बनाते हुये, जो भी विद्युत देयों की वसूली बाकी है, उसे प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ताओं सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।