लाइसेंस के बिना संचालित मेडिकलों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने की छापेमारी

लाइसेंस के बिना संचालित मेडिकलों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने की छापेमारी,

लक्सर। क्षेत्र के सुल्तानपुर में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने छापेमारी कर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान तीन मेडिकल स्टोर स्वामियों पर लाइसेंस नहीं होने पर उन्हें सख्त निर्देश देते हुए मेडिकल स्टोर बंद करा दिए हैं।

सुल्तानपुर आदमपुर कस्बे में लंबे समय से बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाए जाने की शिकायत काफी समय से स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को मिल रही थी।
इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने सुल्तानपुर आदमपुर कस्बा में छापेमारी कर कार्रवाई की। ड्रग्स इंस्पेक्टर के आने की सूचना मिलते ही मेडिकल संचालकों में खलबली मच गई। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर स्वामी अपने मेडिकल स्टोरों को बंद कर मौके से फरार हो गए। छापेमारी कार्रवाई के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर ने तीन मेडिकल स्टोर स्वामियों से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस चेक किए तो वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए। ड्रग इंस्पेक्टर ने तीनों मेडिकल संचालकों को बंद करने के सख्त निर्देश दिए,

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने और उन पर प्रैक्टिस करने की सूचना पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान तीन मेडिकल स्टोर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाए। जिसके चलते उन्हें सख्त निर्देश देते हुए मेडिकल स्टोर बंद करा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।