कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग की समीक्षा बैठक विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई,

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग की समीक्षा बैठक विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई,

बैठक में मंत्री रेखा आर्या द्वारा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की। मंत्री ने विभागीय ढांचे, कृषकों के मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहू/धान की खरीद/आवश्यक वस्तुओं के वितरण/निरीक्षण, बाँट माप तोल के उपकरणों का मानकीकरण एवं प्रवर्तन, राज्य में आवश्यक वस्तुओं के मुल्य नियंत्रण पर निगरानी से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री ने राशनकार्ड धारकों/राशन विक्रेताओं की समस्याओं के निराकरण तथा ग्रामीण महिलाओं को गैस की उपलब्धता शीघ्र कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये, मंत्री ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए प्रभावी जन कल्याणकारी योजना बनाये जाने के निर्देश दिये,जिससे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकारी की योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सके, मंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को साल में 03 एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा,मंत्री ने राशनकार्ड धारकों को फोर्टीफाइड नमक उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रस्ताव बनाये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

बैठक में सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, भूपाल सिंह मनराल, अपर आयुक्त पी.एस. पांगती, संयुक्त आयुक्त/मुख्य विपणन अधिकारी डॉ॰ महेन्द्र सिंह बिसेन तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।
0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।