मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के तल्ला क्षेत्र के विख्यात एवं प्रसिद्ध धाम बाबा गुरु गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की, इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की,अमोड़ी में दुर्घटना हुवे लोगो को राहत चेक वितरित किये,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के तल्ला क्षेत्र के विख्यात एवं प्रसिद्ध धाम बाबा गुरु गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की, इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की,अमोड़ी में दुर्घटना हुवे लोगो को राहत चेक वितरित किये,

मुख्यमंत्री धामी ने विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के मंत्र पर राज्य का विकास करने को प्रतिबद्ध है। राज्य के विकास के लिए एक विजन प्लान के तहत कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुमाऊं अंचल के प्रमुख 17 धामों के लिए एक विशेष कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें गुरु गोरख धाम भी शामिल है। जिससे सभी प्रमुख धामों का विकास एवं पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि भगवान गोलज्यू के तीनों प्रमुख धाम यथा चंपावत, अल्मोड़ा एवं घोड़ाखाल के लिए भी एक खास कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। जनपद चंपावत को विश्व मानचित्र पर प्रसिद्ध करने के लिए पर्यटन के क्षेत्र में विशेष कार्य योजना के तहत कार्य किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी द्वारा चंपावत में ए.आर.टी.ओ कार्यालय को खोले जाने, बनबसा में मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाए जाने, अमोडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने, चंपावत के चाय बागान से हिंगला देवी तक रोपवे मार्ग बनाए जाने की घोषणा की गई। मंच उपतहसील में जल्द ही कार्य प्रारंभ किए जाने, टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईआईटी बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने, मां पूर्णागिरी मंदिर क्षेत्र व देवीधुरा मंदिर क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के आधार पर किए जाने की घोषणा की गई। ककराली गेट-ठुली गाड़-भराव मंदिर मोटर मार्ग को राज्य मार्ग में परिवर्तित किए जाने, सुखीधांग-डाडा मीनाररीठा साहिब मार्ग को राज्य मार्ग में परिवर्तित किए जाने एवं सुखिधांग से श्यामला ताल मोटर मार्ग को राज्य मार्ग में परिवर्तित किए जाने की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत के अमोडी में दुर्घटना के पीड़ितों को राहत चेक भी वितरित किए साथ ही बड़ी संख्या में आए स्थानीय लोगों के साथ बातचीत भी की।
इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर