सी.एच.सी. बहादराबाद में नयी मातृ-शिशु सुविधाओं का विधायक आदेश चौहान व उज्जीवन बैंक द्वारा लोकार्पण किया गया,
हरिद्वार। बहादराबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पी.एच.सी) पुनरोद्धार के उपरांत के बाद लोकार्पण कर एक बार पुनः बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ जनता को सेवाओं हेतु उपलब्ध हो गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने इन सेवाओं पुनरोद्धार कार्य को क्षेत्र की जन ता को समर्पित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए विधायक आदेश चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि यह स्वास्थ्य केन्द्र अब अपनी नयी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ एक वरदान साबित होगा। कार्यक्रम में विशेषरूप से उपस्थित परिणामा फाउंडेशन की कार्यपालक निदेशक मल्लिका घोष ने आशा व्यक्त कि अब यहाँ का मातृ शिशु केन्द्र स्थानीय लोगों की अच्छी देखभाल करेगा तथा उज्जीवन बैंक व परिणाम फाउंडेशन के द्वारा कराये गये यह सभी पुनरोद्धार कार्य जनहित में लाभकारी सिद्ध होंगे।
पुनरोद्धार कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक के स्थानीय शाखा प्रबन्धक अभिषेक पाठक ने बताया कि पी.एच.सी. के पुनरोद्धार कार्य उज्जीवन बैंक के कर कमलों द्वारा हुआ।
