जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई,

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई,

जिलाधिकारी ने पूर्व में शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के क्रम में अब तक विभिन्न विभागों द्वारा क्या कार्रवाई की गयी, के बारे में प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से सिलसिलेवार विस्तृत जानकारी ली।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने के प्रकरण को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर हो रही है।
जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को पुनः स्पष्ट निर्देश दिये कि वे अपने-अपने कार्यालय में रखे सम्पत्ति रजिस्टर के अनुसार शासकीय भूमि/सम्पत्ति का मिलान कर लें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि उनकी विभागीय सम्पत्ति/भूमि पर कोई अवैध रूप से काबिज तो नहीं है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में वे अपनी सुस्पष्ट आख्या भूमि/ सम्पत्ति के सुस्पष्ट अभिलेखों एवं स्पष्ट नजरी नक्शे सहित एक माह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा यह भी सूचना दें कि अवैध कब्जाधारी कौन है।
विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारी इस आशय का एक प्रमाण पत्र जारी करेंगे कि उनके यहां कौन सी शासकीय भूमि/सम्पत्तियां उनके कब्जे में हैं तथा कौन सी अनधिकृत कब्जे में है। उन्होंने कहा कि इसका अभिलेखीकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह मा0 मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अंशुल सिंह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा, एस0डी0एम0 लक्सर सुश्री संगीता कनौजिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, ईओ नगर पंचायत पिरान कलियर रमेश सिंह रावत, ईओ नगरपालिका परिषद मंगलौर विजय चौहान, कर अधिकारी भानु प्रताप सिंह, एसडीओ अजय कुमार, एसडीओ वन के0एस0 रावत, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि लक्सर, खण्ड विकास अधिकारियों सहित जनपद के सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।
0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।