श्यामपुर पुलिस ने तीन अभियुक्तो को चोरी के सामान के साथ एक कबाड़ी दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार,

श्यामपुर पुलिस ने तीन अभियुक्तो को चोरी के सामान के साथ एक कबाड़ी दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार,

वादी विपिन कुमार पुत्र हरीदास निवासी माजरी थाना कलियर जनपद हरिद्वार ने थाने आकर तहरीर दी कि वह एनएच 74 में उनकी कम्पनी निर्माणाधीन पुल में कार्य करता है तथा वह कंपनी में इंजीनियर का कार्य करते हैं पिछले 8-10 दिनों में पुल निर्माण में लगने वाली सेटरिंग जिसमें लोहे की प्लेट, जाली, पाईप आदि सामान अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 52/22 पंजीकृत किया गया एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदया के दिशा निर्देशन में माल मुल्जिमान की तलाश हेतु टीम गठित की गई, दौरानी तलाश तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए एवं कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो कल 22 अप्रैल को अभियुक्त हिमांशु वं गगन शर्मा को चोरी की लोहे की 03 z प्लेट के साथ पीली पुल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उन्होंने बताया कि वह यहां पर गार्ड का काम करते हैं तथा मौका पाकर प्लेट आदि सामान चोरी करके गेंडीखाता में स्थित मोबीन कबाड़ी को बेच देते थे जिनकी निशानदेही पर मोबीन कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर उसकी कबाड़ की दुकान से चोरी का सामान बरामद किया गया अभियुक्त गणों को समय से न्यायालय में पेश किया जाएगा।
नाम पता अभियुक्त
1- हिमांशु पुत्र धर्म सिंह निवासी विकास नगर,खतौली थाना रतनपुरी, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष 2- गगन शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी गुजरहेडी, थाना तिताबी, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष
3- मोबीन पुत्र रियाज़उद्दीन निवासी गांव मुंदरीकला, थाना- नागल, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 25
बरामद माल का विवरण
हिमांशु व गगन से बरामद लोहे की 03 बड़ी जेड प्लेट
अभियुक्त मोबीन (कबाडी)से बरामद
1-10 प्लेट लोहे की बड़ी लंबाई 4 फ़ीट चौडाई 2.5फ़ीट
2- 05 जाली बड़ी लंबाई 6 फ़ीट
3- 39 सरियों के टुकड़े लंबाई 2 से ढाई फीट
4- 04 लोहे के पाइप लंबाई 2 से 3 फीट
5- 01 एंगेल लंबाई 10 फीट
6- 04 छोटी प्लेटें लंबाई 4 फीट
बरामद माल की कीमत लगभग ₹150000 रुपए
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान,
चौकी इंचार्ज चंडीघाट si नवीन पुरोहित, कांस्टेबल राजेंद्र कॉन्स्टेबल अजय ,कॉन्स्टेबल रमेश, चालक मोहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।
0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।