डॉक्टरों की लापरवाही से हुई महिला की मौत पति ने लगाया डॉक्टरों पर हत्या का आरोप पुलिस कर रही है मामले की जांच,प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत,

डॉक्टरों की लापरवाही से हुई महिला की मौत पति ने लगाया डॉक्टरों पर हत्या का आरोप पुलिस कर रही है मामले की जांच,प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत,

लक्सर। क्षेत्र के डोसनी गाँव निवासी प्रसव के समय मृतक महिला के पति भारत ने ग्रामीणों के साथ लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंच कर इंसाफ की गुहार लगाई है। डोसनी गाँव निवासी भारत ने बताया की (9 अप्रैल 2022) को उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो भारत अपनी पत्नी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा और उसे भर्ती कराया जिसके कुछ समय बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसकी पत्नी को दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया जहां पर उसकी पत्नी ने ऑपरेशन की बाद बच्चे को जन्म दिया था। भारत का आरोप है की इस बीच (10 अप्रैल 2022) को डॉक्टरों के लालच के चलते हॉस्पिटलों की अदला बदली के चलते उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिसका उनके द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर चैरिटेबल हॉस्पिटल गोवर्धनपुर रोड लक्सर के डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मृतक महिला के पति भारत ने बताया की उनकी पत्नी की मौत के जिम्मेदार डॉक्टर ही है क्योकि डॉक्टरों की लापरवाही से ही मेरी पत्नी की मौत हुई है और अभी तक भी (10 से 12) दिन बीत जाने के बाद भी उन डॉक्टरों की कोई गिरफ्तारी नही हुई है।

मृतक महिला के पति भारत ने सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान से डॉक्टर पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर गिरफ्तार करने व अपनी मृतक पत्नी को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई।

वही सीओ बीएस चौहान के द्वारा पूरे मामले की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।