मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रीनगर में केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर पासिंग आउट परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। परेड में आज 278 प्रशिक्षण प्राप्त जवान पास आउट हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रीनगर में केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर पासिंग आउट परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। परेड में आज 278 प्रशिक्षण प्राप्त जवान पास आउट हुए।

 मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी जवान पूर्ण समर्पित भाव से देश की रक्षा करेंगे। सीमा पर रहने वाले देश के नागरिक भी सुरक्षाबलों के समान ही एक प्रहरी के रूप में अपना दायित्व निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरहद पर खड़े जवानों के कारण ही हम घरों में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि अर्ध सैनिक बलों का जो इतिहास रहा है उस को आगे बढ़ाने का काम यह प्रशिक्षित जवान करेंगे तथा क्षेत्र में जाकर भारत के मान सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे। मुझे गर्व है कि SSB के जवान सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ अनेकों दायित्वों का निर्वहन तत्परता से करते हैं।

 इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, एसएसबी महानिरीक्षक रतन संजय, उप महानिरीक्षक सृष्टि राज गुप्ता सहित सैन्य अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद में आयुष चिकित्सा को मिली नहीं सौगात। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र एवं सर्जरी कक्ष का ‎मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन,विधायक आदेश चौहान ने की अध्यक्षता साथ बहादराबाद ब्लाक प्रमुख आशा नेगी भी रही उपस्थित।
0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।