मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय स्थित सभागार में सुप्रीम कोर्ट द्वारा RoadSafety को लेकर गठित समिति द्वारा दिए निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों को शीघ्र से शीघ्र अमल में लाया जाए।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय स्थित सभागार में सुप्रीम कोर्ट द्वारा RoadSafety को लेकर गठित समिति द्वारा दिए निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों को शीघ्र से शीघ्र अमल में लाया जाए।

उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार कर आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन, पुलिस, लोनिवि एवं स्वास्थ्य विभाग को दुर्घटना होने की स्थिति में रिस्पांस टाइम न्यूनतम करने हेतु लगातार प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में प्रस्तावित कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता से पूरा करने के भी निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने दुर्घटना सम्भावित मार्गों में क्रैश बैरियर स्थापित करने के साथ ही उचित संख्या में साईनेज आदि लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे में आईआरसी गाइडलाइन के अनुसार एम्बुलेंस की तैनाती और अन्य सुरक्षा उपायों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।मुख्य सचिव ने समिति के अन्तर्गत लीड एजेन्सी में विभिन्न विभागों के द्वारा की जाने वाले रेग्यूलर मैंबर और मिनिस्टीरियल स्टॉफ की नियमित रूप से तैनाती किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-समय पर व्यवसायिक वाहनों एवं स्कूल बसों का निरीक्षण किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक कदम उठाते हुए लीड एजेन्सी को कृत कार्रवाई के सम्बन्ध में लगातार जानकारी साझा करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, रविनाथ रमन, आयुक्त परिवहन रणवीर सिंह चौहान सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद में आयुष चिकित्सा को मिली नहीं सौगात। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र एवं सर्जरी कक्ष का ‎मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन,विधायक आदेश चौहान ने की अध्यक्षता साथ बहादराबाद ब्लाक प्रमुख आशा नेगी भी रही उपस्थित।
0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।