हरिद्वार। महिन्द्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने आज जिलाधिकारी सी रविशंकर को तीन एम्बुलेंस सीएसआर मदद से भेंट की।

 

हरिद्वार। महिन्द्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने आज जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर को तीन एम्बुलेंस सीएसआर मद से भेंट की। जिसमें दो एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार तथा एक एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग नैनीताल के लिए प्रदान की। जिलाधिकारी ने कोरोना की अवधि में कम्पनी द्वारा किये गये इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तम बनाने के लिए कम्पनी की ओर से यह एक स्थाई सहयोग है जो लम्बे समय तक विभाग के काम आयेगा। इसके अलावा भी कोरोना संकट से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण, सेवायें, सामग्री के लिए भी औद्योगिक संस्थायें आगे आकर प्रशासन को सहयोग कर रही हैं।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री एसके झा, आरएम सिडकुल श्री गणपति रावत, प्लांट हेड महिंद्रा श्री सत्यवीर सिंह, महिंद्रा फाइनेंस से मोहनिष, सिडकुल इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन श्री अरूण सारस्वत, हिमेश कपूर,शिरोमणी त्रिपाठी, अजय वर्मा, धर्मेंद्र रावत, सुरेश कुमार, दीपक चैधरी, विश्वजीत सिंह, शोभित जैन, नेत्रपाल, गोविंद नाभियाल, जगमोहन सिंह, भोला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण