लक्सर। क्षेत्र के पंचलेश्वर घाट के पास पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इंटरलॉकिंग टेल्स की सड़क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
जिसके चलते सड़क मार्ग का ठेकेदार द्वारा मानको के आधार पर निर्माण कार्य नही कराया जा रहा है सरकार द्वारा लाखो रुपए के बजट की मंजूरी इंटरलॉकिंग सड़क कार्य निर्माण मंजूरी दी है जिसके चलते लाखो रुपये के बजट की स्वकृति दी है जिसके चलते पैसा स्वकृत होने के बावाजूद भी सरकार के लाखों रूपये की ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बन्दर बाट की जा रही है।
वही पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई रविन्द्र सिंह ने बताया कि सड़क मार्ग सही मानक के आधार पर बनाई जाएगी अगर मानक के आधार पर काम नही हुवा तो ठेकेदार की पेमैंट रोक दी जाएगी।
