पंतजलि योगपीठ हरिद्वार में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व स्वामी रामदेव ने 150 बेड वाला हॉस्पिटल का उद्घाटन किया पूरी खबर पढ़ने के लिए भारत टीवी न्यूज़ पर जा कर खबर पढ़ें

  • हरिद्वार। दिनांक। 4 मई 2021
    पतंजलि परिवार ने उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर 150 बैड के एक हॉस्पिटल की शुरुआत की है। कोविड महामारी से मचे हाहाकार के बीच पतंजलि द्वारा खोला जा रहा ये हॉस्पिटल आयुर्वेद चिकत्सा के साथ साथ एलापैथीक चिकत्सा par bhi काम करेगा।
    यहाँ पर आये कोविड के मरीजों को आयुर्वेद चिकित्सा के द्वारा सही करने का प्रयास किया जायेगा। इस कोविड सेंटर में कोरोना से संक्रमित मरीजों को नैचरोंपैथी द्वारा भी उपचार किया जायेगा।
    पूज्य रामदेव जी द्वारा इस कोविड हॉस्पिटल में आयर्वेद से सम्बंधित जो भी औषधी कोविड मरीजों पर उपचार में लाई जाएगी उसका पूरा खर्च पतंजलि परिवार द्वारा वहन किया जायेगा।
    यहाँ पर आने वाले मरीजों को सुबह योग, प्राणायाम के साथ-साथ पतंजलि परिवार शुद्ध- सात्विक तीनो समय का आहार भी परोसा जायेगा साथ ही मौसमी फलों के द्वारा मरीजों का उपचार भी किया जायेगा इसके साथ ही मरीजों को बादाम, अखरोट इत्यादि का सेवन कराकर उनकी इम्युनिटी पावर को बढ़ाने का काम पतंजलि द्वारा किया जायेगा।
    पतंजलि तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा सयुंक्त रूप से शुरू किया गया यह भारत का पहला चिकित्सा के क्षेत्र में पहली चिकित्सीय योजना है जहाँ पर रोगियों को दोनों पैथी द्वारा स्वस्थ करने का उद्देश्य है।
    इस हॉस्पिटल का शुभ आरम्भ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
    श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी द्वारा मुख्यमंत्री को मरीजों के उपचार में प्रयोग में लाई जाने वाली सभी औषधियो के बारे में बताया साथ ही मरीजों को उपचार हेतु पतंजलि द्वारा कब-कब क्या-क्या दिया जायेगा इससे भी अवगत कराया।
    मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में बोलते हुए कहा कि पतंजलि द्वारा किया गया यह एक सरहानीय कदम है कोविड की जंग में पतंजलि द्वारा किया जा रहा मानवीय कृत्य किसी उपकार से कम नहीं है। आज कोरोना से जहाँ पूरा देश में त्राहि-त्राहि हो रही है वहाँ उत्तराखंड में ना तो ओक्सीजन की कमी है ना ही वैक्सीन की कमी है और ना ही वंटिलेटर की कमी है। जैसे-जैसे कोविड के रोगियों की संख्या बढ़ेगी उसके लिए उत्तराखंड सरकार हर मोर्चे पर तैयार है।
    मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह मास्क लगाकर रखें और उचित दूरी बनाकर रखें।
    पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा है कि आज समय आ गया है कि हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर इस कोरोना की जंग को जितना है आज बड़े से बड़े इलापैथिक डॉक्टर भी योग, प्रणायाम करने की बातें कर रहे हैं। आज हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि हमें किसी भी तरीके से कोविड पेसेंट को बचाना है चाहे वह किसी भी पैथी द्वारा बचाया जाये। पतंजलि ने हमेशा देश को सर्वोपरि माना है और देश के संकट की इस घड़ी में पतंजलि परिवार प्रत्येक देशवासियों के साथ खड़ा है।
    आज पूरे देश में कोरोना और कोरोना के उपचार को लेकर के जो एक असमंजस, असुरक्षा, अनिश्चितता और भय का माहौल है। ऐसे में हमारा पतंजलि का प्रयास है कि लोगों को इस त्रासदी से, सुनामी का रूप ले चुकी इस महामारी से बाहर निकालने के लिए हजारों वर्ष पुरानी अपनी योग, आयुर्वेद विद्या के साथ यह योग-आयुर्वेद जो पूरी तरह विज्ञान सम्मत है और रिसर्च एण्ड एविडेन्स बेस्ड है। अपने उस प्राचीन उपचार के तौर तरीकों के साथ-साथ हम आधुनिक विज्ञान का समन्वय करते हुए नितान्त आवश्यक होने पर ही हम एन्टीबायोटिक्स, स्टेराइड्स, और दूसरी लाईफ सेविंग ड्रग्स का इस्तेमाल करेंगे तथा 90% से 99% हमारी कोशिश होगी कि हम नैसर्गिक तौर तरीके से लोगों को इस संक्रमण से हम बाहर निकाल पायें, और जिससे रोगियों को कोविड से निगेटिव होने पर व बाहर आने पर किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव न हों।
    जिस प्रकार से कोविड के दौरान लोगों को ब्रेन स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट के साथ-साथ रेस्पिरेटरी फेलियर, लंग्स फेलियर, हाई बी.पी., हाई शुगर, एंग्जायटी, पाचनतन्त्र की समस्याएँ, कमजोरी ओर भी बहुत तरह के दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। हमने जिन तौर-तरीकों को अपना करके पूरे देश में लाखों-करोड़ों लोगों को इस संक्रमण से बाहर निकाला है। अब इस हॉस्पिटल के माध्यम से हमारा प्रयास होगा कि कोविड केयर मैनेजमेन्ट में एक नई दिशा और सही दिशा का प्रयास करेंगे जिससे कैजुएलटीज को हम कम से कम शून्य पर ला सकें, इस दृष्टि से हम एक-एक पैसेन्ट को केयर करेंगे और उनको गिलोय, तुलसी आदि का क्वाथ, नस्य, श्वासारि वटी, कोरोनिल टेबलेट और उल्टी, दस्त, बुखार, सिरदर्द आदि अलग-अलग कॉम्प्लीकेशन्स में मोती पिष्टी, कुटज घनवटी, गिलोय घनवटी, ज्वरनाशक वटी, महासुदर्शन घनवटी, संजीवनी वटी, त्रिभुवन कीर्ति रस व लक्ष्मीविलास रस आदि औषधियों के साथ-साथ हम मिट्टी पट्टी, हाट एण्ड कोल्ड पैक, शिरोधारा, बस्ती, वेट शीट पैक (गीली चादर की लपेट) आदि उपायों और स्प्रिच्युअल साँग्स, योगासन, प्राणायाम, ध्यानादि के द्वारा हम कोरानों और कोरोना के कॉम्प्लीकेशन्स से रोगियों को मुक्ति दिलाने के लिए अहर्निश प्रयत्न करेंगे। हम ICMR और आयुष मंत्रालय गाइडलाइन को फालो करते हुए हम यहाँ पर श्रेष्ठ कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
    इस अवसर पर उत्तराखण्ड के माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक श्री मदन कौशिक जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व शहरी विकास और आवास मंत्री श्री बंशीधर भगत जी, विधायक श्री आदेश चैहान जी व हरिद्वार की मेयर श्रीमती अनीता शर्मा जी एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।