45 प्लस टीकाकरण के लिए क्षेत्र के व्यापारी सहयोग करें -एसडीएम लक्सर

45 प्लस टीकाकरण के लिए क्षेत्र के व्यापारी सहयोग करें -एसडीएम लक्सर

लक्सर उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हेतू क्षेत्र के व्यापारियों की एक बैठक तहसील के मीटिंग रूम में आयोजित की,जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे 45 प्लस वालों के टीकाकरण में किस प्रकार तेजी लाई जाए, इस बिंदु पर उन्होंने व्यापारियों से विचार-विमर्श किया।और सहयोग की अपेक्षा की।
मीटिंग मे उपस्थिति व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टीकाकरण को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए तथा दूरदराज क्षेत्रों में छूटे हुए लोगों का टीकाकरण कराने के लिए क्षेत्र में 5 मोबाइल वैन संचालित की गई है, जिनमें दो खानपुर,व तीन लक्सर क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को टीके लगा रही हैं।
फिर भी किन्हीं कारणवश ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रामक-प्रचार प्रसार के चलते लोग टीके नहीं लगवा रहे हैं,जबकि इसके लिए क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिको,ग्राम प्रधान,आंगनवाडी,आशाओं का सहयोग लिया जा रहा है।मन्दिर मस्जिदो मे ऐलान कराया जा रहा है।हाल ही में चेयरमैन व वार्ड मेम्बरों से भी मीटिंग करके सभी वार्ड मेंबर के सहयोग से प्रत्येक वार्ड में टीकाकरण कैंप लगाया जा रहा है। इसी प्रकार उन्होंने व्यापारियों से भी आपेक्षा की है कि वह लोगों को टीके लगवाने के लिए दुकान पर आने वाले ग्राहकों को जागरूक करें तथा 2 तारीख को कम से कम प्रत्येक व्यापारी दस-दस व्यक्तियों को टीके लगवाये।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि अभी भी क्षेत्र में काफी लोग बिना टीकाकरण के मौजूद हैं,और जब तक सभी को टीका नही लगेगा कोरोना की चेंन नही टूटेगी।इस संबंध में युवा व्यापारी विरेन्द्र गुप्ता ने सुझाव दिया कि राशन की दुकानों पर राशन लेने वाले उपभोक्ताओं को डीलर उसी वक्त राशन दे जब वह टीका करण की पर्ची दिखायें,लोगों को घरों से निकालने के लिए राशन ही एकमात्र जरिया है क्योंकि प्रत्येक कार्ड धारी को 3 महीने तक फ्री राशन दिया जाएगा इसलिए हर व्यक्ति राशन लेने जरूर आयेगा।
व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा ने सुझाव दिया कि प्रत्येक घर में गैस कनेक्शन बुक करने से पहले उस घर के सदस्यों का टीकाकरण होना अति आवश्यक है इस पर उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल पर गैस कनेक्शन बुक हो जाता है लेकिन घरों में डिलीवरी बॉय ही आकर गैस सप्लाई करता है इसलिए उसे निर्देशित किया जाए कि मोबाइल में पर्ची की छाया प्रति लेकर ही उस घर को सिलेंडर दिया जाए। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी कई सुझाव दिए।
अंत में उप जिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है कि 2 तारीख को मेन बाजार स्थित धर्मशाला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या मे टीकाकरण कराने का प्रयास किया जाए।तथा उनके द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर भी ध्यान दिया जाएगा।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल वर्मा,भी उपस्थिति रहे।
इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता,व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा,युवा व्यापार मन्डल अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह,राजेन्द्र वर्मा,सतीश मलहोत्रा, वीरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र मेहंदी रत्ता, संजय प्रजापति, चौधरी जौध सिंह, घनश्याम वर्मा आदी व्यापार मन्डल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश