ग्राम इब्राहिमपुर में दो दिन से बिना पानी के रहने को मजबूर ग्रामीण, भीषण गर्मी में ग्रामीण व पशुओ का बुरा हाल,अधिकारी सुनने को तैयार नही,

ग्राम इब्राहिमपुर में दो दिन से बिना पानी के रहने को मजबूर ग्रामीण, भीषण गर्मी में ग्रामीण व पशुओ का बुरा हाल,अधिकारी सुनने को तैयार नही,

उल्लेखनीय है कि ग्राम इब्राहिमपुर में पेजल की टँकी बनी है जिसमे 2 दिन से पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण भीषण गर्मी में जीने को मजबूर अधिकारियों को फोन करते हैं तो अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।

वहीं टंकी ऑपरेटर मतलूब ने बताया कि लगभग 1 साल से टंकी की मैन सप्लाई की मैनवाल दिक्कत कर रही थी लेकिन आज वह पूरी तहर से फ्री हो गयी है इस को लेकर जेई को फोन किया और विभाग में फोन किया लेकिन आज कोई नही आया और ग्रामीण व पशुओं का भीषण गर्मी में बुरा हाल हो गया है अगर ऐसी भीषण गर्मी में जल्द से जल्द इसे ठीक नही कराया तो बड़ी दिक्कत खड़ी हो जायेगी आज जब ग्रामीणों को पानी की विकट समस्या हुई तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी के कार्यालय मैं की।

विभागीय जेई करण वालों से बात की तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के पास बिल भेजे हुए हैं जब तक वह बिल नहीं देंगे तब तक हम आप लोगों की कोई समस्या हल नहीं कर सकते इसलिए अब हमें हाथ उठाने पड़ेंगे क्योंकि हमारे पास बजट नहीं है कहां से हम लगाएं कैसे आपकी समस्याओं का समाधान करें।

लेकिन वही पेयजल विभाग के एक्शन राजेश गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि आज ही ग्रामीणों द्वारा मुझे जानकारी मिली कि इब्राहिमपुर में पानी की टंकी की मैनलाइन फ्री हो गई है और ग्रामीणों को पानी की समस्या हो रही है इसको हम लोग गंभीरता से लेते हुए कल तक इस समस्या से निजात दिलाकर ग्रामीणों को पानी सुचारू रूप से दे दिया जाएगा और भी कोई समस्या होगी उसको भी जल्द ही ठीक किया जाएगा और कहा कि पानी सुचारु रुप से होने के बाद सभी ग्रामीणों से निवेदन किया कि अपना पानी का बिल सभी लोग समय से जमा करा दें जिससे कि आने वाले भविष्य में आप लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण