मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहस्त्रधारा रोड़ पर नगर निगम “क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरा ड्रीम सिटी” थीम पर आधारित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई।

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी एवं देहरादून को स्वच्छ करने का कार्य समाज सेवा, प्रकृति, पर्यावरण एवं श्रमदान का कार्य है। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर देश के प्रमुख शहरों में से एक है इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश दे सकते हैं। शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता से ही पर्यटन में शहर के प्रति अच्छा संदेश जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से ही स्वच्छता संभव हो सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वयं झाडू पकड़ देश को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छ भारत अभियान एक आंदोलन के रूप में पूरे भारत में उभरा, जिसके अंतर्गत तमाम योजनाओं का संचालन किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमें उत्तराखण्ड को स्वच्छता एवं अन्य क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है, जिसके लिए राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ कार्य कर रही है।
इस दौरान विधायक खजान दास, दून डिफेंस ड्रीमर्स के अध्यक्ष हरिओम चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।