हरिद्वार। राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को पूरे होने पर उत्तराखण्ड में एक साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारम्भ पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय देहरादून से किया।

हरिद्वार। राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को पूरे होने पर उत्तराखण्ड में एक साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारम्भ पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय देहरादून से किया।
हरिद्वार में लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम में किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं जिलाधिकारी
विनय शंकर पाण्डेय ने ग्राम पंचायत-विशनपुर कुण्डी, अलीपुर, गैंडीखाता, रसूलपुरमीठीबेरी, लालढांग, गढ़, आन्नेकी हेतमपुर तथा अलीपुर इब्राहिमपुर के लाभार्थियों-सुश्री सुमन पाल, राजेन्द्र सिंह, मेहरबान, मांगेराम, सुश्री शकीला,रूख्शार सहित कुल 51 को प्रतीकात्मक रूप में आवास की चाबी, शुभकामना-पत्र एवं मुख्यमंत्री की ओर से रसोई घर की सामग्री खरीदने हेतु चैक वितरित किये।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये आदेश चौहान रानीपुर विधायक ने मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों एवं लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निरन्तर जन-कल्याणकारी कार्य करती रहेगी, जिससे उत्तराखण्ड नई-नई ऊंचाईयों को छूयेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि देश के अन्दर सभी को अपनी छत मिले तथा कोई भी व्यक्ति झुग्गी-झोपड़ी में रहने को मजबूर न हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रारम्भ करने का मुख्य उद्देय हर व्यक्ति को अपनी छत उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत लगभग 1400 लोगों के आवास तैयार हुये हैं, जिनको चाबी देने का काम पूरे जनपद में आज किया जा रहा है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम पहुंचने पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान एवं जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलनीत घिल्डियाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, राजेश, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण