हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने, शुक्रवार को कैम्प कार्यालय से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2022 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु, क्राप इंश्योरेंस सप्ताह-01 से 07 जुलाई,2022 तक के एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी आफ इण्डिया द्वारा तैयार किये गये मोबाइल वेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना की।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने, शुक्रवार को कैम्प कार्यालय से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2022 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु, क्राप इंश्योरेंस सप्ताह-01 से 07 जुलाई,2022 तक के तहत, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी आफ इण्डिया द्वारा तैयार किये गये मोबाइल वेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना की।

जिलाधिकारी को कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने अवगत कराया कि इस योजना के तहत किसानों की फसलों से जुड़े हुये जोखिमों की वजह से फसलों को हुये नुकसान की भरपाई की जाती है। इसमें सभी किसान संसूचित क्षेत्र में संसूचित फसल-चावल आदि का बीमा करा सकते हैं। इस योजना में फसल की बुवाई से कटाई तक, फसल कटाई के उपरान्त हुये नुकसान तथा स्थानीय आपदायें आच्छादित हैं। जिलाधिकारी ने पूछा कि इसकी बीमित राशि कितनी है तथा किसानों को कितना प्रीमियम देना पड़ता है। इस पर मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि चावल की फसल(खरीफ)के लिये बीमित राशि 85800 है, जिसका प्रीमियम 115 रूपये प्रति बीघा है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों को देखते हुये इसका प्रीमियम काफी कम रखा गया है। इसलिये अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिये।

विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मोबाइल प्रचार वेन के साथ ही सोशल मीडिया सहित अन्य प्रचार-प्रसार के साधनों से भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, लीड बैंक मैनेजर संजय सन्त, ए0आर0 कोआपरेटिव राजेश, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इण्डिया लि0 से सुश्री अंकिता, सुश्री तृप्ति, सुनील कश्यप सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।