जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत “हर घर नल से जल” पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार से श्रीमती विन्नी महाजन सचिव पेयजल एवं स्वच्छता भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित निरीक्षण  किया।

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत “हर घर नल से जल” पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार से श्रीमती विन्नी महाजन सचिव पेयजल एवं स्वच्छता भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित निरीक्षण  किया।

निरीक्षण भ्रमण के दौरान सचिव ने ग्रामीण पेयजल एंव स्वच्छता समिति के सदस्यों से योजना के निर्माण एवं सामुदायिक अंशदान के संबंध में में जानकारी प्राप्त की । साथ ही पीने के लिये प्राप्त हो रहे जल की गुणवत्ता के बारे में भी चर्चा की। जल गुणवत्ता समिति ने सैम्पल निरीक्षण करके दिखाया।
इससे पूर्व नितेश झा सचिव पेयजल एंव पंचायती राज उत्तराखंड सरकार और कविता पाल पूर्व ग्राम प्रधान ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सचिव ने अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान उपस्थित लोगों से शौचालय, सेफ्टी टैंक का अपशिष्ट, अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़े की निस्तारण व्यवस्था, कूड़े को एकत्रित करने पर लगने वाले शुल्क, गोबर का उचित निपटान एवं स्वयं सहायता समूह के आजीविका इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में उपस्थित नितिन भदौरिया निदेशक जल जीवन मिशन उत्तराखंड द्वारा पेयजल योजना को गांव के लिए उत्तम बताया गया। कार्यक्रम के दौरान में सभी उपस्थित अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

साथ ही आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं आदर्श युवा समिति द्वारा किए जा रहे विद्यालय एवं आंगनवाडी सौंदर्यकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शिक्षा, कृषि एवं जल प्रबंधन कार्यों की सराहना भी की गई। सचिव श्रीमती विनी महाजन द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं आदर्श युवा समिति को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी कार्य करें ताकि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

कार्यक्रम में नितेश कुमार झा, सचिव पेयजल उत्तराखंड शासन, नितिन भदौरिया निदेशक जल जीवन मिशन उत्तराखंड,दाता राम जोशी अपर निदेशक जल जीवन मिशन देहरादून मोहम्मद मीसम अधिशासी अभियंता पेयजल निगम उत्तराखंड एस. के. शर्मा सीजीएम जल संस्थान देहरादून, के.के. रस्तोगी मुख्य अभियंता गढ़वाल , वीरेंद्र भट्ट देहरादून, दीक्षा नौटियाल सहायक अभियंता पेयजल निगम,विक्रम सिंह परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास प्राधिकरण हरिद्वार, अतुल प्रताप सिंह जिला पंचायती राज अधिकारी हरिद्वार, मानस मित्तल खंड विकास अधिकारी, विकासखंड बहादराबाद मोहम्मद असगर अली आईटीसी मिशन सुनहरा कल हरिद्वार, वीरेंद्र सैनी एडीओ पंचायत,पंचायत अधिकारी अनुराग चौहान अमित सैनी ,सचिन चौहान मेघराज सिंह ,रमेश पिंगल, लखबीर सिंह अध्यक्ष दलमीर सिंह सचिव आदर्श युवा समिति हरिद्वार, पेयजल एवं स्वच्छता समन्वयक चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, श्रीमती अनीता देवरानी, पवन कुमार मिश्र,सुंदरलाल मिश्र, सुनील तिवारी यूसी इंजीनियर देहरादून मौ0 शहनवाज़ आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मिशम अधिशासी अभियंता पेयजल निगम हरिद्वार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।