नैनो यूरिया बहुत अच्छा उत्पाद है यह किसानों के लिए वरदान साबित होगा,

नैनो यूरिया बहुत अच्छा उत्पाद है यह किसानों के लिए वरदान साबित होगा,

इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ( इफको) द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष में उत्तम शुगर चीनी मिल लिबाहेड़ी ( हरिद्वार) के सभाकक्ष में चीनी मिल के फील्ड स्टाफ हेतु गन्ना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हंसादत्त पांडे रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉक्टर राम भजन सिंह, मुख्य क्षेत्र प्रबंधक , इफको हरिद्वार ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया की देश में इफको की 40000 सदस्य समिति है तथा इफको सभी सदस्य समितियों के विकास के लिए दृढ़ संकल्प है l किसानों को गन्ने की इफको द्वारा खेती में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न नवीनतम उर्वरकों की जानकारी दी, आरके श्रीवास्तव राज्य विपणन प्रबंधक इफको देहरादून ने प्रशिक्षणार्थियों को भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने हेतु नैनो यूरिया तरल एवं सागरिका तथा जैव उर्वरक एनपीके कंसोटिया के प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने बताया कि 500 मिलीलीटर नैनो यूरिया की एक बोतल 45 किलोग्राम दानेदार यूरिया के बोरे के बराबर कार्य करती हैl कार्यक्रम में इसको आम सभा के प्रतिनिधि सुशील राठी ने बताया इफको सहकारिता विकास एवं किसानों की भलाई के लिए के लिए बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है l उत्तम चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह लांबा ने बताया कि नैनो यूरिया बहुत अच्छा उत्पाद है यह किसानों के लिए वरदान साबित होगा l कार्यक्रम में अंकुश चौधरी फील्ड असिस्टेंट इफको एमसी रुड़की ने किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले कीड़े एवं बीमारियों की जानकारी के साथ-साथ उनके रोकथाम के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी देंl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हंसा पांडे, आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तराखंड, काशीपुर (उधम सिंह नगर) ने अपने संबोधन में कहा की अगर हमारी मिट्टी सुरक्षित सुरक्षित रहेगी तभी हम भविष्य में अच्छा उत्पादन ले सकेंगे इसके लिए हमें धीरे धीरे रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करने के साथ-साथ नैनो यूरिया, जैव उर्वरक एवं अन्य जैविक उत्पाद जैसे सागरिका का प्रयोग करना होगा तथा दलहनी फसलों एवं हरी खाद की फसलें भी उगानी पड़ेगी l उन्होंने मिनरल पोटाश की जगह नेचुरल पोटाश का प्रयोग करने की सलाह दी l जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहे।

इस कार्यक्रम में गन्ना विभाग से वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक बीके चौधरी लिब्बरहेरी गन्ना समिति के प्रभारी सचिव मोहम्मद अनीस अंसारी, इफको से ओमवीर सैनी, चीनी मिल के उप महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह तथा सहायक महाप्रबंधक सतेंद्र सहरावत सहित लगभग 40 फील्ड स्टाफ ने प्रतिभाग किया,l कार्यक्रम के अंत में डॉ राम भजन सिंह ,मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफको हरिद्वार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को धन्यवाद दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।