हरिद्वार व पटेलनगर पुलिस देहरादून द्वारा सयुक्त रूप से गोकशी एवं अवैध पशु कटान की कार्यवाही में चार अभियुक्त गिरफ्तार व लगभग 450 किलोग्राम गोमांस व गोकशी उपकरण बरामद किए,
प्रभारी निरीक्षक गौवंश के दिशा निर्देश पर गोवंश गढ़वाल व हरिद्वार की पुलिस टीम को जनपद देहरादून में मुखबिर खास की सूचना पर कारगी ग्रांट, मुस्लिम बस्ती कोतवाली पटेलनगर देहरादून में कासिम के घर में अन्य साथियों द्वारा गोकशी की जा रही है। इस सूचना पर विश्वास कर उपनिरीक्षक आशीष कुमार द्वारा कोतवाली पटेल नगर ने संपर्क कर अन्य कर्मचारी गण की मांग की गई तथा कोतवाली पटेल नगर से चीता 54 कर्मचारी गण कॉन्स्टेबल विक्रांत, कॉन्स्टेबल अनिल ,मौके पर आए उक्त कर्मचारी गण के साथ मुखबिर खास द्वारा बताए गए स्थान कासिम के घर पर दबिश दी गई तो चार अभियुक्त गण कासिम, सलीम, शकील व महमूद को मौके से गिरफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से दो कटी हुई गाय का लगभग 450 किलोग्राम गौमांस, 2 गोवंश सिर, 1 गोवंश खाल, 4 गोवंश खुर एवं गोकशी करने के उपकरण तीन लोहे की छुरियां, एक लोहे का सुवा एवं एक लोहे का चापड़ बरामद हुआ। पकड़े गए उक्त अभियुक्त गण के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया थाने से ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध जनपद देहरादून के थाना पटेल नगर एवं अन्य थानों में गोकशी अवैध पशु कटान के अन्य अभियोग भी पंजीकृत हैं।
बरामदगी
गौमांस 450 किग्रा लगभग
एक गौवंश खाल, चार खुर, दो सिर व अंदर का औज।
तीन लोहे की छुरी।
एक लोहे का सुआ।
एक लोहे का चापड।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त
1. कासिम पुत्र इमामुद्दीन।
2. सलीम पुत्र अब्दुल वहीद।
3. महमूद पुत्र मकबूल निवासीगण कारगी ग्रांट, मुस्लिम बस्ती, निकट विजिलेंस कार्यालय जनपद देहरादून
4. शकील पुत्र शहीद निवासी मोहल्ला जफ्तागंज, नजीबाबाद उत्तर प्रदेश हाल किराएदार बाबू ब्राह्मणवाला जनपद देहरादून।गोवंश पुलिस टीम व कोतवाली पटेलनगर पुलिस की सयुक्त टीम
उ0नि0 आशीष कुमार ।
हे0का0 ऋषिपाल।
का0 प्रवीण खत्री।
का0 प्रवीण कुमार।
का0 कुलदीप।
का0 विक्रांत पटेलनगर।
का0 अनिल कुमार पटेलनगर।
