बाग ठेकेदार वृद्ध की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, वृद्ध एक सप्ताह से था लापता (हरिद्वार)****संजय-लाम्बा*****

पथरी थाना क्षेत्र के डानडी स्थित एक आम के बाग के बाहर बाग के ठेकेदार का शव पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची पथरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के बेटे का आरोप है कि हत्या कर उसके पिता का शव बाग के बाहर लाकर फेंका गया है। पिछले एक सप्ताह से नवाब पुत्र अल्लाह बंदा लापता था। मृतक के बेटे 28 को ज्वालापुर कोतवाली और 29 जून को रुड़की कोतवाली में नवाब पुत्र अल्लाह बन्दा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बेटे नईम का कहना है कि उनके पिता नवाब 60 वर्ष पुत्र अल्लाह बंदा निवासी मोहल्ला पाव धोई ज्वालापुर। बीते रविवार को रुड़की मैं आढ़ती के यहां पर आम बेचने गया था। वहा 20 हजार रुपए के आम बेच दिए थे। उसके बाद से नवाब अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। 28 जून को ज्वालापुर कोतवाली 29 जून को रुड़की में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। आज रविवार सुबह बाग मालिक अलीपुर निवासी बाग में पहुंचे तो वहां पर नवाब बेसुद पड़ा हुआ था। आवाज देने पर भी नहीं उठा। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवाब को उठाने का प्रयास किया लेकिन वह उठ नहीं पाए। स्थानीय चिकित्सकों को मौके पर बुलाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से 15 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किए है।

वही पथरी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा कि ह्रदय गति रुकने का मामला सामने आ रहा है म्रतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नही है पोस्टमार्टम की रिपोट आने बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।