प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से कई ताबड़तोड़ वार कर प्रेमिका को किया गम्भीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज,
सिडकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। प्रेमिका को पांच और मां को दो जगह चाकू लगे है। प्रेमिका के चेहरे पर चार वार किया गया है। आरोपी चाकू से लोगों को आतंकित कर भाग निकला। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुची सिडकुल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। परिजनों ने इरादतन हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है, पुलिस ने बताया कि पिता की तहरीर पर अंकुर पुत्र सुगन्धचन्द निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभियक्त की तलाश शुरू कर दी।
शनिवार को सिडकुल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के घर उसका प्रेमी चाकू लेकर पहुच गया। प्रेमी ने युवती के परिजनों से उसके साथ शादी से इंकार करने का कारण पूछा। युवती ने परिजनों के कहने पर शादी करने की बात कही। आरोप है कि आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिए। युवती के पिता का कहना है आरोपी अपने साथ चाकू लेकर आया था। उसकी बेटी और पत्नी के ऊपर चाकू से इरादतन हत्या को लेकर कई बार वार किए। आरोपी लोगों को चाकू से डराकर भाग निकला।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अंकुर पुत्र सुगन्ध चन्द निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है बहुत जल्द आरोप अभियक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
