हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने देर सायं कांवड़ मेला की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैरागी कैम्प के पार्किंग स्थलों का औचक निरीक्षण किया।

 

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने देर सायं कांवड़ मेला की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैरागी कैम्प के पार्किंग स्थलों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुये बैरागी कैम्प पहुंचे, जहां उन्होंने बैरागी कैम्प में पार्किंग स्थलों की मूलभूत सुविधाओं-प्रकाश व्यवस्था, पीने का पानी, शौचालय, वाहनों को पार्क करने की व्यवस्थाओं आदि का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने एचआरडीए द्वारा न्यूनतम समय में प्रकाश की बेहतरीन व्यवस्था करने के लिये सराहना भी की।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, एई एचआरडीए पंकज पाठक सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।
0 Minutes
Uncategorized
देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही होटल में देह व्यापार की सूचना पर सिडकुल पुलिस की छापेमारी,01 महिला व 02 पुरुष अभियुक्त गिरफ्तार।