हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं अध्यक्ष, मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने शुक्रवार को निरंजनी आखाड़े से दो एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं अध्यक्ष, मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने शुक्रवार को निरंजनी आखाड़े से दो एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने इस अवसर पर अध्यक्ष मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी का, दो एम्बुलेंस कांवड़ मेले के दृष्टिगत, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार को प्रदान करने के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी का, प्रशासन को, जब भी किसी भी तरह की आवश्यकता होती है, आशीर्वाद हमेशा मिलता रहता है।
श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने इस मौके पर कहा कि हमारी हमेशा यह कोशिश रहती है कि वे हमेशा सामाजिक सेवा में तत्पर रहें।
श्री निरंजनी अखाड़ा परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी को तिलक लगाकर प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम पूरन सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र,अनिल शर्मा सहित सम्बन्धित पदाधिकारगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।