काशीपुर के पूर्व विधायक द्वारा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पत्रकारों के खिलाफ बयानबाज़ी पर मुखर हुआ संगठन ,हरिद्वार इकाई ने अध्यक्ष /महामंत्री के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन,

काशीपुर के पूर्व विधायक द्वारा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पत्रकारों के खिलाफ बयानबाज़ी पर मुखर हुआ संगठन ,हरिद्वार इकाई ने अध्यक्ष /महामंत्री के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन,

हरिद्वार। काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,उत्तराखंड के काशीपुर के कुछ पत्रकारों के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिस पर अनर्गल दबाव बनाया जा रहा है।जिसका श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,उत्तराखण्ड हरिद्वार इकाई द्वारा विरोध करते हुए चीमा के बयान की निंदा की और सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,उत्तराखंड के हरिद्वार इकाई के महासचिव ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि यदि पूर्व विधायक द्वारा काशीपुर पत्रकार साथियों के विरुद्ध की गई अभद्र भाषा के संबंध में खेद नही व्यक्त किया गया तो प्रदेश नेतृत्व के तहत प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।जिसकी पूरी जिम्मेदारी पूर्व विधायक की होगी।
वही हरिद्वार जिलाध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा बिना जांच के अपराधी करार देकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।जोकि गलत है।
वक्ताओ ने कहा कि यदि पूर्व विधायक अपने वक्तव्य को वापस नहीं है तो प्रदेशभर के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी साथी प्रदेश नेतृत्व में पूर्व विधायक के निवास पर धरना देने को बाध्य होंगे।जिसकी पूरी जिम्मेदारी पूर्व विधायक की होगी।
ज्ञापन देने वालो में अनूप सिंह सिद्धू ,ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ,मुकेश राणा,नवीन कुमार ,शिवाकांत पाठक ,सुधीर चावला ,मित्रपाल ,संजय लाम्बा ,राकेश वर्मा ,संजय शर्मा ,अशोक गिरी ,अनिल कुमुद,पंकज जैसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।