हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को हरकी पैड़ी में कांवड़ मेला-(14 से 26 जुलाई, तक) के कुशलतापूर्वक,सम्पन्न होने के लिये, मां गंगा की पूजा-अर्चना, दुग्धाभिषेक, पुष्पांजलि तथा आरती कर गंगा मैया का आशीर्वाद लेते हुवे कांवड़ (यात्रा)मेले का शुभारम्भ किया।

 

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को हरकी पैड़ी में कांवड़ मेला-(14 से 26 जुलाई, तक) के कुशलतापूर्वक,सम्पन्न होने के लिये, मां गंगा की पूजा-अर्चना, दुग्धाभिषेक, पुष्पांजलि तथा आरती कर गंगा मैया का आशीर्वाद लेते हुवे कांवड़ (यात्रा)मेले का शुभारम्भ किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने मां गंगा का आशीर्वाद लेने के पश्चात, हरकीपैड़ी पर अपने-अपने क्षेत्रों के मन्दिरों में चढ़ाने के लिये मां गंगा का पवित्र जल लेने आये विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु कांवड़ियों को हरकीपैड़ी से पुष्पमाला तथा फल भेंटकर कांवड़ यात्रा का शुभारम्भ किया।
श्रीगंगा सभा परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि का अंगवस्त्र, रूद्राक्ष की माला तथा गंगाजलि भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
कांवड़(यात्रा)मेले के शुभारम्भ के अवसर पर गंगासभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत अध्यक्ष सिद्धार्थ चक्रपाणि, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, यतीन्द्र सिखोला, अमित कौशिक, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एस0डी0एम0 पूरन सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र, रेडक्रास सचिव डॉ0 नरेश चौधरी, एस0पी0 देहात प्रमेन्द्र डोभाल, एस0पी0सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर जुयाल सहित पदाधिकारीगण तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।