रु0 50000 व स्कोर्पियो की लूट करने वाले चार लुटेरों का खुलासा करते हुवे भेजा जेल,
हरिद्वार।थाना बहादराबाद मे वादी द्वारा एक तहरीर दी गई 10/11 जुलाई की रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा सफेद स्कॉर्पियो कार को पीर बाबा की मजार के पास नहर पटरी से वादी से उसके बैग में रखे ₹50000 रुपए, मोबाइल फोन, आधार कार्ड मोटरसाइकिल की चाबी लेकर फरार हो जाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। थाना बहादराबाद पुलिस हेमदत्त भारद्वाज द्वारा घटना के वाद अभियुक्त गणो के भागे जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी केमरे की फुटेज खास मुखवीर की सूचना पर उ0नि0 पकज कुमार ने सीसीटीवी चैक करने और विवेचना प्रभारी नियुक्त किये गये टीमों के द्वारा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज मुखबिर से प्राप्त सूचना 72 घंटे के अंदर देररात्रि लगभग रानीपुर झाल के पास से घटना से संबंधित चारों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार UK07BP 2013 तथा वादी से लूटे गए रुपयों में से ₹44000, व अभियुक्त अमित उर्फ गोदू व अमित उर्फ सिल्लू के कब्जे से दो अवैध तमंचे मय कारतूस के साथ अभियुक्तगण को अन्तर्गत धारा 392.411.34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार किया गया । घटना में शामिल चारों अभियुक्त गणों को मय घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। घटना का मुख्य अभियुक्त अमित उर्फ गोदू जिसकी अंबेडकर चौक पर चिकन शॉप है ने पूछताछ में बताया कि उसपर काफी कर्जा हो गया था जिसके चलते उसने मुर्गे के व्यापारी जुल्फिकार जो कि रोज शाम को चिकन कारोबारियों से पैसे कलेक्शन करता है को लूटने की योजना बनाई तथा चारों अभियुक्तों द्वारा लोहे के पुल के पास गाड़ी मे बैठ कर योजना बनायी तथा पीड़ित के आने पर नहर पटरी पर तमंचे के बल पर वादी की मोटर साईकिल को रोककर वादी से 48000 रुपए लूटना तथा 12-12 हजार रुपए आपस में बांटना बताया गया है ।
नाम पता अभियुक्त गण
1- अमित कुमार उर्फ गोदू पुत्र ब्रिजपाल नि0 ग्राम कलसिया तहसील व थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल- अंबेडकर नगर रावली महदूद रानीपुर हरिद्वार उम्र– 29 वर्ष
2- अमित कुमार उर्फ सिल्लू पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम अलीपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
3- रजत कर्णवाल पुत्र राकेश नि0 ग्राम कटहरा थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 हाल पता रामधाम कॉलोनी थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
4- सत्यम पुत्र रमेश नि0 ग्राम ब्रह्मपुरी निकट अंबेडकर नगर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 20 वर्षपुलिस टीम
1 उ0नि0 नितेश शर्मा -थानाध्यक्ष बहादराबाद
2 उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज- चौकी प्रभारी शांतरशाह
3 उ0नि0 पंकज कुमार
4-का0 149 सुनील चौहान
5-का0 1048 अमित भट्ट
6-का0 61 प्रेम सिंह (कोतवाली ज्वालापुर)
7-का0 76 पंकज ध्यानी शामिल रहे।उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उपरोक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को ₹25000/ का इनाम देने की घोषणा की है।
