हरिद्वार। भूषण कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव/नोडल अधिकारी, भारत सरकार की अध्यक्षता में बुधवार को रोशनाबाद के सभागार में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। भूषण कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव/नोडल अधिकारी, भारत सरकार की अध्यक्षता में बुधवार को रोशनाबाद के सभागार में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में तकनीकी सलाहकार वैज्ञानिक सुश्री ज्योति पी0 पाटिल ने बताया कि गत दिवस को भूषण कुमार शर्मा , संयुक्त सचिव/नोडल अधिकारी, भारत सरकार के नेतृत्व में एक टीम द्वारा हरिद्वार जनपद के छह विकास खण्डों के 10 जल स्रोतों/तालाबों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
भूषण कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव ने बैठक में बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि लोगों में तालाबों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। आज आवश्यकता इस बात की है कि जमीन को रिचार्ज करने के सम्बन्ध में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी विभिन्न माध्यमों से दी जाये। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन करने वाले कश्यप समाज के साथ ही अन्य लोगों को भी तालाबों के साथ जोड़ा जाये ताकि सभी की सहभागिता से सम्बन्धित क्षेत्र में एक माहौल तैयार हो सके। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों के तालाबों के वैज्ञानिक ढंग से ट्रीटमेंट करने पर जोर देते हुये कहा कि इस ओर भी कदम उठाने की जरूरत है तथा सभी जल स्रोतों का जीओ टैकिंग भी बहुत आवश्यक है ताकि कौन से जल स्रोत कहां पर हैं, उसकी पूरी जानकारी मिल सके। इसके लिये किसी न किसी मद से फण्डिंग अवश्य होनी चाहिये।
संयुक्त सचिव ने बैठक में जल शक्ति केन्द्रों को मजबूत करने के उपायों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तालाबों के संरक्षण आदि के सम्बन्ध में एक दिशा-निर्देश क्या करें तथा क्या न करें भी जारी किया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तालाबों के निर्माण के पश्चात, उसके संरक्षण तथा रखरखाव में स्थानीय लोगों की सहभागिता बहुत आवश्यक है। इसलिये तालाबों के संरक्षण तथा रखरखाव में स्थानीय सम्पूर्ण जनता का जुड़ाव बहुत आवश्यक है।
भूषण कुमार सिन्हा ने कृषि, सिंचाई, वन, जल संस्थान, जल निगम, लघु सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय बनाते हुये अपने-अपने विभागों में एक नोडल अधिकारी नामित करना सुनिश्चित करें ताकि जल शक्ति अभियान-कैच द रेन के सम्बन्ध मे सभी सम्बन्धित विभागों का अच्छा तालमेल विकसित हो सके।
बैठक में जिला विकास अधिकारी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद में 75 सरोवर विकसित करने की योजना, सहायक निदेशक मत्स्य ने तालाबों के पट्टे दिये जाने के नियम, जल संस्थान ने रेन वॉटर हारवेस्टिंग तथा लघु सिंचाई विभाग ने कांस्ट्रक्शन आफ न्यू चार्ज स्ट्रक्चर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी संयुक्त सचिव भारत सरकार को दी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, एई सिंचाई राजीव सोनी, कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी सोमांश कुमार गुप्ता, अपर सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई जोनी कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।