हरिद्वार। कांवड़ मेला 14 से 26 जुलाई, तक के सफल बुधवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में कांवड़ मेला ड्यूटी में नियुक्त सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की ब्रीफिंग सम्पन्न हुई। सम्पूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन तथा 134 सेक्टर में बांटा गया,

 

हरिद्वार। कांवड़ मेला 14 से 26 जुलाई, तक के सफल बुधवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में कांवड़ मेला ड्यूटी में नियुक्त सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की ब्रीफिंग सम्पन्न हुई। सम्पूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन तथा 134 सेक्टर में बांटा गया,

अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था वी0 मुरूगेशन ने ब्रीफ्रिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि श्रद्धालु कावंड़िये अपनी आस्था से पवित्र गंगाजल अपने-अपने क्षेत्रों के मन्दिरों में चढ़ाने के लिये यहां से ले जाते हैं, जिसमें आप सहयोग कर हैं तथा आपको भी इसका पुण्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें तथा कहीं पर भी कोई भी चीज संदिग्ध लगने पर सतर्क रहते हुये उसका संज्ञान अवश्य लें।
के0एस0 नगन्याल डीआईजी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांवड़ मेला क्षेत्र में आपकी तैनाती जिस स्थल पर की गयी है, उसके आसपास के क्षेत्र की पूरी जानकारी रखते हुये सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अधिक से अधिक पुलिस बल की तैनाती की जाये तथा बिना किसी विवाद में पड़े, शालीनता का व्यवहार करते हुये अपनी ड्यूटी सम्पादित करिये। पार्किंग स्थलों का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थलों में पानी, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय तथा शेड की पूरी व्यवस्था होनी चाहिये। जहां पर भी भण्डारे के लिये स्थान चिह्नित किया जाये,वह खुले में होना चाहिये।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने ब्रीफिंग में कहा कि विगत माहों में सभी के सहयोग से हम लोगों ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन तथा गंगा दशहरा पर्व को कुशलता से सम्पादित किया तथा आगामी कांवड़ मेला, जिसमें अलग प्रकार की चुनौतियां हैं, वह भी सभी के सहयोग से अच्छी तरह सम्पादित होगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में अधिकतर युवा आते हैं। हमें अपने व्यवहार को शालीन रखते हुये इस मेले को सम्पन्न कराना है। उन्होंने कहा कि कांवड़ रूट पर क्रेन की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिये ताकि किसी वाहन के खराब होने पर दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस पर सीओ सिटी ने बताया कि कांवड़ रूट पर क्रेन की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिजली, पानी आदि से सम्बन्धित अगर कहीं पर कोई दिक्कत आती है, तो सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को तुरन्त सूचित करना सुनिश्चित करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि कांवड़ मेला तीन वर्ष के अन्तराल के बाद हो रहा है। इस दौरान हरिद्वार में काफी परिवर्तन आ गया हैै। उन्होंने कहा कि आपकी तैनाती जहां पर भी है, उस स्थान के आसपास की पूरी जानकारी रखें। आपको तैनाती स्थल के लिये जो भी व्यवस्थायें करनी हैं, उसे होमवर्क के तौर पर पहले ही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़कों में वाहनों की तेज रफ्तार से भी कई समस्यायें पैदा हो जाती हैं। अतः वाहनों की गति पर विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये, दुकानों व ढाबों में जो काम कर रहे हैं, उनका चिह्नीकरण अच्छी तरह हो जाना चाहिये तथा अवस्थापना सुविधाओं में कहीं कोई कमी है, तो उसका भी ध्यान रखा जाये।
एसपी ट्रैफिक ने ब्रीफिंग में ट्रैफिक की क्या योजना बनाई गयी है, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। मंच का संचालन सीओ सिटी शेखर जुयाल ने किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सुपर जोनल/जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।