हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ समारोह के तहत कोतवाली हरिद्वार के सामने भल्ला पार्क में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये 75वीं वर्षगांठ की सभी को बधाई देते हुवे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद जगदीश वत्स सहित ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

शहीद दिवस कार्यक्रम में शहीदों को नमन् करते हुये जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद जगदीश वत्स का स्मरण करते हुये कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान देश को आजादी दिलाने के लिये काफी संघर्षों का सामना किया तथा गोली लगने के बावजूद तिरंगे को गिरने नहीं दिया। आज ऐसे ही ज्ञात-अज्ञात शहीदों के बलिदान का परिणाम है कि हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।
जिलाधिकारी ने हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का जिक्र करते हुये कहा कि हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास काफी समृद्ध है, जिसे अभी तक इतिहास के पन्नों में स्थान नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में शोध किया जाना चाहिये तथा जो एक पुस्तक के रूप में सामने आना चाहिये, जिसमें सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उल्लेख होना चाहिये एवं मैं आशा करता हूं कि अगले वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले शहीद दिवस के अवसर पर इस इतिहास की पुस्तिका का विमोचन जरूर होगा।
भल्ला पार्क का उल्लेख करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष भल्ला पार्क की स्थिति काफी दयनीय थी, इसके सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में गत वर्ष मेरे द्वारा कहा गया था, अब इसके सौन्दर्यीकरण के काफी कार्य सम्पन्न हो गये हैं, जिसके लिये उन्होंने मेयर अनीता शर्मा एवं एमएनए दयानन्द सरस्वती को उनके सहयोग के लिये धन्यवाद दिया।
इस मौके पर मेयर अनीता शर्मा एवं जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/उनके आश्रितों भारत भूषण विद्यालंकार, जितेन्द्र रघुवंशी, सुभाष छावड़ा, धर्मवीर ढींगरा, मुकेश कुमार त्यागी, सुभाष चौहान, ललित कुमार चौहान, भोपाल सिंह, अशोक सिंह, जितेन्द्र सिंह, सुश्री ममता दीवान, सुश्री उर्मिला देवी, बलवीर सिंह, सत्येन्द्र सिंह बिष्ट, सुश्री सोनाली देवी, भोला सिंह, किशन सिंह, मुरली,श्याम सुन्दर सचदेवा, धर्मवीर,यतीन्द्र विकास कम्बोज, सुरेश चन्द्र, अनिल कुमार शर्मा, डॉ0 वेद प्रकाश, बाल किशन, सुश्री दीपिका सैनी, सुश्री सुमित्रा देवी, अर्जुन सिंह, गौरव सक्सेना आदि को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, आनन्दमयी सेवा सदन इण्टर कॉलेज, पन्ना लाल भल्ला इण्टर कॉलेज, ज्वालापुर इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज गैण्डीखाता(बैण्ड सहित)आदि के बालक/बालिकायें शामिल हुये, जिन्होंने कार्यक्रम में भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारों से पूरे वातारण को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात लक्सर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वराज राणा के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन भी रखा गया।
मंच का कुशल संचालन सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी एस0पी0सेमवाल, भानू प्रताप शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।