हरिद्वार। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ समारोह के तहत भगतसिंह चौक से बालक एवं बालिकाओं की अलग-अलग आयु वर्ग में क्रास कन्ट्री दौड़ का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।

हरिद्वार। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ समारोह के तहत भगतसिंह चौक से बालक एवं बालिकाओं की अलग-अलग आयु वर्ग में क्रास कन्ट्री दौड़ का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने स्वस्थ्य शरीर का उल्लेख करते हुये कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने कहा कि भारत की अधिकांश जनसंख्या युवा है तथा आज युवा प्रतिभायें हर क्षेत्र में निखरकर सामने आ रही हैं।
क्रास कण्ट्री दौड़ में सर्वप्रथम अण्डर-16 बालक-बालिकाओं को तत्पश्चात ओपन वर्ग में बालक/बालिकाओं को भारत माता की जय, वन्दे मातरम की गूंज के बीच हरी झण्डी दिखाकर भगत सिंह चौक से रवाना किया गया, जो टिबड़ी रेलवे क्रासिंग, टिबड़ी रोड, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेन हॉस्पिटल बीएचईएल के सामने, बीएचईएल स्टेडियम, फायर गेट चौहारा होते हुये केन्द्रीय विद्यालय पहुंची, जहां पर क्रास कण्ट्री दौड़ का समापन हुआ। इस मौके पर सभी आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं को उनके उत्साहवर्द्धन हेतु पुरस्कारों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी आर0एस0 धामी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं रक्षक दल अधिकारी सुश्री पूनम मिश्रा, अशोक वर्मा,नवीन चौहान, विक्रम सिंह, वअनुराग राठी, प्रदीप कुमार, सुश्री शिखा बिष्ट सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।