NH-73 रोड चौड़ीकरण में बिजली की लाइनों के 4-5 टन केबिल तार को चोरी कर वाहन ट्रक में परिवहन करते हुए दो शातिर चोर गिरफ्तार,

NH-73 रोड चौड़ीकरण में बिजली की लाइनों के 4-5 टन केबिल तार को चोरी कर वाहन ट्रक में परिवहन करते हुए दो शातिर चोर गिरफ्तार,

हरिद्वार/ वादी मालीराम जाट पुत्र रामलाल जाट निवासी गांव जयरामपुरा जिला जयपुर राजस्थान हाल निवासी गंगा निवास पान सिंह तोमर का मकान गली नं0 17 कृष्णा नगर रूड़की मय हमराह बजरंग सिंह शेखावत पुत्र राम अवतार सिंह शेखावत निवासी परागपुरा थाना परागपुरा तहसील कोटपुतली जिला जयपुर राजस्थान मय विनीत कुमार अवर अभियन्ता 33/11 उपसंस्थान भगवानपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि हमारी कंपनी मैसर्स पीटलिट इंटरप्राइजेज जयपुर का NH 73 रोड चौड़ीकरण में बिजली की लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत हमारा सामान गांव करौंदी निकट होमटेल होटल के पास स्टोर में रखा हुआ था, दिनांक 21-10-22 को हमारी अनुपस्थिति में अज्ञात चोरो द्वारा बिजली की केबल लगभग 4-5 टन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 1019/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी गयी। तत्पश्चात उच्चाधिकारी गणों के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी मंगलोर के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा वादी मुकदमा से जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल एवं आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया, जिससे पुलिस टीम काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। परिणाम स्वरूप दिनांक- 21.10.2022 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1- विकास कुमार पुत्र बाबूराम निवासी हरेवली थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ0प्र0, 2- खुशाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी महरूरी थाना कमेडी देवी (कांडा) जिला बागेश्वर उत्तराखण्ड को मय चोरी का माल 4-5 टन बिजली एल्युमुनियम केबिल व ट्रक सं0- DL1MA 8745 तथा क्रेन (हाईड्रा) सं0-UK 17N 6153 के साथ सर्विस रोड़ करौन्दी होमटेल होटल के पास भगवानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभि0गण
1- विकास कुमार पुत्र बाबूराम निवासी हरेवली थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ0प्र0
2- खुशाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी महरूरी थाना कमेडी देवी (कांडा) जिला बागेश्वर उत्तराखण्ड

बरामद माल का विवरण

1- 4-5 टन एलुमिनियम केबिल तार
2- ट्रक सं0- DL1MA-8745
3- क्रेन (हाईड्रा) सं0-UK17N- 6153

पुलिस टीम का विवरण

1- अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 प्रवीन बिष्ट थाना भगवानपुर
3- का0 रविदत्त थाना भगवानपुर
4- का0 प्रवीण गुलेरिया थाना भगवानपुर
5- का0 मोहन सिंह थाना भगवानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण