*24 घण्टो से पहले ही खोज निकाला दोनों किशोरीयो को एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह का किया परिजनों ने धन्यवाद, एसएसपी ने निभाया अपना वादा दोनों किशोरियों को सकुशल किया बरामद

 

*24 घण्टो से पहले ही खोज निकाला दोनों किशोरीयो को एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह का किया परिजनों ने धन्यवाद, एसएसपी ने निभाया अपना वादा
दोनों किशोरियों को सकुशल किया बरामद

किशोरियों के गायब होने पर पीड़ित परिवार से खुद मिले थे एसएसपी जल्द सकुशल बरामद करने का दिया था आश्वासन*

घरवालों की डांट से नाराज होकर को रुड़की के जौरासी की 11 व 12 साल की (चाचा-ताऊ की) दो किशोरियों के मदरसे में पढ़ने की बात कह कर एक साथ कहीं गायब होने एवं अगले दिन हरिद्वार पुलिस को सूचना देने पर सम्बन्धित प्रकरण को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा पीड़ित परिवारों से उनके घर जाकर मुलाकात कर तत्काल अपहरण की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाते हुए आश्वस्त किया था कि हर हाल में दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद किया जाएगा।

किशोरियों की कोई भी फोटो न होने के बावजूद CCTV कैमरे से फोटो निकालकर तलाश हेतु युद्ध स्तर पर हरसंभव प्रयास करते हुए पुलिस टीम ने दोनो किशोरियों को 24 घंटे से भी कम समय में बरामद कर परिजनों की चिंता दूर की। प्रकरण में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति हरिद्वार श्रीमती अंजना सैनी व अन्य सदस्य मोमा देवी, नीलम मेहता आदि को रिपोर्ट प्रेषित कर उचित आदेश-निर्देश पर किशोरियों से पूछताछ व मेडिकल आदि की वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है

*परिजनों ने किया एसएसपी का धन्यवाद*
बिना कोई अनहोनी हुए 24 घंटों के अंदर अपनी दोनों बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा तहे दिल से एसएसपी हरिद्वार एवं रुड़की पुलिस को धन्यवाद कहा गया।

पुलिस टीम
१- SHO रुड़की देवेन्द्र सिंह
२- SSI प्रदीप तोमर, ३- SI महेन्द्र पुंडीर
४- SI करुणा, ५- L.C. रीना, ६- C. प्रदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।