जल जीवन मिशन योजना को लेकर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने ली बैठक दिए सख्त आदेश देकर पूरी खबर

जल जीवन मिशन योजना को लेकर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने ली बैठक दिए सख्त आदेश देकर पूरी खबर

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय रोशनाबाद में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति-स्थापित ट्यूबवेल को विद्युत कनेक्शन दिया जाना, पाइप लाइन बिछाने के लिये की गयी रोड कटिंग के मामलों का निस्तारण तथा कार्य करने में कोई व्यावहारिक परेशानी तो नहीं आ रही है, के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा र्की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रोडमैप तैयार कर लिया गया है, कार्य में काफी प्रगति है तथा हम लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर निरन्तर अग्रसर हैं।
बैठक में जिलाधिकारी का ध्यान जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों ने इस ओर भी आकृष्ट किया कि नव-निर्वाचित प्रधानों को योजना के सम्बन्ध में उतनी जानकारी न हो के कारण थोड़ी दिक्कत आ रही है। इस पर जिलाधिकारी ने तुरन्त दूरभाष के माध्यम से डीपीआरओ को निर्देश दिये कि वे ग्राम प्रधानों को योजना की जानकारी देने के साथ ही आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुये हर सम्भव सहयोग देना सुनिश्चित करें ताकि जल जीवन मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे निर्धारित समय में लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता जल निगम राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल निगम(अमृत योजना) सी0पी0 गंगवार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।