लक्सर। ग्राम महाराजपुर कलां रायसी में अर्जुन पुत्र मामराज नि. ग्राम महाराजपुर कलां थाना लक्सर जनपद हरिद्वार ने अपनी पत्नी नीतू को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

लक्सर। ग्राम महाराजपुर कलां रायसी में अर्जुन पुत्र मामराज नि. ग्राम महाराजपुर कलां थाना लक्सर जनपद हरिद्वार ने अपनी पत्नी नीतू को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर व प्रभारी निरीक्षक द्वारा मौका मुआयना किया गया व घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया पुलिस द्वारा मृतका का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई । साथ ही घटना के संबंध में उच्च अधिकारी दोनों को सूचित किया गया मृतका के पिता रविन्द्र पुत्र ओमपाल नि. ग्राम ऐथल थाना पथरी जिला हरिद्वार की तहरीर के आधार पर थाना लक्सर पर हत्या का मुकदमा दर्ज पंजीकृत किया गया। अभियुक्त अर्जुन उपरोक्त अपनी पूर्व पत्नी राखी पुत्री मोहल्ड नि. बेलडा थाना सिविल लाईन रुडकी जनपद हरिद्वार को घायल करने व अपनी साली मंजलिका की हत्या के प्रकरण में जेल जा चुका है जो वर्तमान में उच्च न्यायालय से जमानत पर है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा तुरंत गहन सुरागरसी करते हुये मुखबिर की मदद से अभियुक्त अर्जुन पुत्र मामराज नि. ग्राम महाराजपुर कलां थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को निरंजनपुर रायसी रोड निकट रविदास मंदिर से मुकदमा उपरोक्त घटना के कुछ ही घंटों में एक 1 तमंचा व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना लक्सर में हत्या के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त अर्जुन उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में एसएचओ प्रदीप चौहान,एसआई मनोज सिरोला ,
रणबीर सिंह,संजय रावत, डिम्पल जोशी,कां अनिल,कां यशपाल,आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *