नाबालिग युवती को भगाने के आरोप में गांव के ही एक युवक पर नामजद मुकदमा दर्ज किया।

नाबालिग युवती को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पंचेवली गांव में चार दिन पूर्व घर से नाबालिग युवती के गायब होने के मामले में भाई द्वारा युवक को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी युवक घर से फरार है, जबकि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
सुल्तानपुर चौकी के पंचेवली गांव निवासी लगभग 16 वर्षीय युवती के भाई ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि चार दिन पूर्व तड़के अचानक उसकी बहन घर से लापता मिली। गांव में पूछताछ के बाद पता चला कि गांव का आरोपी युवक मोहित पुत्र इसम सिंह युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। युवती को रिश्तेदारी सहित कई जगह तलाश करने पर कोई सुराग नही मिल सका। युवती के भाई ने गांव के ही एक युवक के खिलाप नामजद मुकदमा लिखवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *