शराब के नशे में ट्यूबवेल की होज में गिरकर अधेड़ की मौत
लक्सर-कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव अलावलपुर में खेत पर बनी ट्यूबवेल की हौज में गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुदार भिक्कमपुर चौकी के गांव अलावलपुर निवासी 56 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र स्व,रामपाल की शराब के नशे में गांव के बाहर बनी राज कुमार की ट्यूबवेल की होज में गिर जाने के कारण मौत हो गई।ग्राम प्रधान सुखपाल के अनुसार मृतक श्रवण कुमार की शादी नहीं हुई थी वह कुंवारा था। इसके चार बहन एक भाई हैं वह अपने छोटे भाई के साथ ही रहता था,उसने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी और सुबह से शाम तक शराब पीता रहता था। रात्रि मे कही भी किसी के घर में सो जाता था। लगता है नशे की हालत में ही ट्यूबवेल की होज पर बैठा होने के कारण संतुलन बिगड़ कर अंदर गिर जाने से पानी में डूब कर उसकी मृत्यु हो गई।वही इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृत्यु नशे के कारण ही हुई लगती है,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
